• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ऑपरेशन विश्वास में मोहन नगर पुलिस की बड़ी सफलता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अक्टूबर 2025,  08:23 PM IST
  • 1627
ऑपरेशन विश्वास में मोहन नगर पुलिस की बड़ी सफलता

गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, 2 किलो से अधिक गांजा बरामद

दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा बिक्री की फिराक में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 53 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधा रोड स्थित पुराना सब्जी मंडी शौचालय के पास एक युवक मादक पदार्थ गांजा की बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मोहन नगर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू और गांजा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान शुभम तिवारी उर्फ तुरहा (23 वर्ष), पिता रामजी तिवारी, निवासी सिकोला भाटा, थाना मोहन नगर दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 574/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter