• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता: प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी संख्या पहुँची 10
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 दिसम्बर 2025,  07:36 PM IST
  • 322
ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता: प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी संख्या पहुँची 10

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित टेबलेट की अवैध बिक्री से जुड़े प्रकरण में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पूर्व में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब तक कुल 10 आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं।
-क्या है पूरा मामला?
दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 626/25 धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने दुर्ग–भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों सहित नागपुर में दबिश देकर 7 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया था।
प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की निरंतर खोजबीन के बाद पुलिस ने 09 दिसंबर 2025 को तीन अतिरिक्त आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार किए गए नए आरोपी
1. सुरेन्द्र सिंह गर्ग, उम्र 34 वर्ष, निवासी उरला, मोहन नगर
2. राजा पराशर, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिकोलाभाठा, मोहन नगर दुर्ग
3. प्रदीप कौशल, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैंदी डबरी, मोहन नगर
थाना मोहन नगर पुलिस की सतत और सक्रिय कार्यवाही के चलते पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भी पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter