दुर्ग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियानसंचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासकीय संस्थानों, बैंक परिसरों, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जा रही है।
इन बैनर व पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों को ड्रिंक एंड ड्राइव न करने, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्रा न करने, दोपहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वाले यात्रियों द्वारा हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रेरणादायक कविताओं, स्लोगनों एवं संदेशात्मक पोस्टरों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो और वे स्वयं सहित अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशील बन सकें।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन प्रतिवर्ष 1 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाता है। सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है कि कुल दुर्घटनाओं में लगभग 78.7 प्रतिशत दुर्घटनाएं चालकों की त्रुटियों के कारण होती हैं। इनमें प्रमुख रूप से शराब अथवा मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाना तथा थकान की अवस्था में वाहन चलाना शामिल है।

यातायात पुलिस दुर्ग का यह अभियान नागरिकों को इन कारणों से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क करने और सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा सके।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment