• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बड़ा पुलिस ट्रांसफर, 7 थाना प्रभारियों समेत 69 पुलिसकर्मियों का तबादला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 फरवरी 2026,  04:28 PM IST
  • 442
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बड़ा पुलिस ट्रांसफर, 7 थाना प्रभारियों समेत 69 पुलिसकर्मियों का तबादला

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बड़ा पुलिस ट्रांसफर, 7 थाना प्रभारियों समेत 69 पुलिसकर्मियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में तबादला, पदस्थापना और पदोन्नति का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ करीब सात थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही एसपी कार्यालय ने तीन प्रधान आरक्षकों और तीन महिला आरक्षकों सहित कुल 69 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक कार्रवाई जिले में बेहतर पुलिसिंग, कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूरी तबादला सूची नीचे देखें


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter