• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
CM हाउस में BJP विधायक दल की बैठक, सरकार के कामकाज और विपक्ष के हमलों पर मंथन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 फरवरी 2026,  10:58 PM IST
  • 466
भोपाल में BJP विधायक दल की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शुरू। डॉ. मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और महेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरकार के कामकाज और विपक्ष के हमलों पर बनेगी रणनीति। जानें बैठक के बड़े संकेत।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में गुरवार को BJP विधायक दल की अहम बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित तमाम विधायक मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ विपक्ष के लगातार हमलों का जवाब देने की रणनीति तैयार की जाएगी। आगामी विधानसभा सत्र और राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके हैं, वहीं विधायकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। यह बैठक संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में नया संदेश और रणनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter