• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
विधि मंत्री गजेंद्र यादव को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में किया आमंत्रित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 मार्च 2026,  06:38 PM IST
  • 268
विधि मंत्री गजेंद्र यादव को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में किया आमंत्रित

दुर्ग/रायपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के आगामी प्रांतीय अधिवेशन के संबंध में परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदेश के विधि मंत्री गजेन्द्र यादव से भेंट कर उन्हें अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय  में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने हेतु विधि मंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर विधि मंत्री गजेंद्र यादव ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रांतीय अधिवेशन में रायपुर पहुंचकर शामिल होने की सहमति प्रदान की। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ऐसे अधिवेशन से विधि क्षेत्र में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समीर त्रिपाठी, शक्ति जिले के अध्यक्ष चितरंजन पटेल, दुर्ग जिला महामंत्री राजेश महादिक तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter