• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: मतगणना में चौंकाने वाले रुझान, परिवर्तन की लहर तेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अप्रैल 2026,  06:32 PM IST
  • 3346
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: मतगणना में चौंकाने वाले रुझान, परिवर्तन की लहर तेज

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है और सामने आ रहे रुझान इस बार बेहद चौंकाने वाले साबित हो रहे हैं। शुरुआती दौर से ही मुकाबला कड़ा बना हुआ है, वहीं इस बार परिवर्तन की लहर साफ तौर पर नजर आ रही है।

मतगणना वर्तमान में चौथे राउंड पर पहुंच चुकी है, जहां कई प्रमुख पदों पर अप्रत्याशित उलटफेर देखने को मिल रहा है। अब तक के रुझानों के अनुसार पुरानी टीम को इस बार कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है और कई स्थानों पर नए चेहरे बढ़त बनाते दिखाई दे रहे हैं।Image after paragraph

न्यायालय परिसर में पूरे दिन उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशी और उनके समर्थक हर राउंड के परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं। हर अपडेट के साथ माहौल और भी रोमांचक होता जा रहा है।Image after paragraph

चुनाव में पहले ही रिकॉर्ड मतदान (85.50%) ने परिणामों को दिलचस्प बना दिया था, और अब मतगणना के रुझान उस उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। कई पदों पर सीधी टक्कर के साथ-साथ त्रिकोणीय मुकाबले भी देखने को मिल रहे हैं, जिससे अंतिम नतीजों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

रात 10 बजे तक आ सकते हैं अंतिम नतीजे

मतगणना की प्रक्रिया जारी है और पूरी संभावना है कि सभी पदों के अंतिम परिणाम रात करीब 10 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।

फिलहाल, रुझानों ने इतना जरूर स्पष्ट कर दिया है कि इस बार का चुनाव परंपरागत समीकरणों से अलग दिशा में जा सकता है, और अधिवक्ता संघ में नई टीम की दस्तक देखने को मिल सकती है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter