• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
पाकिस्तान में आज लगेगा लॉकडाउन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अप्रैल 2026,  05:07 PM IST
  • 254
पाकिस्तान में आज लगेगा लॉकडाउन

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच लगातार युद्ध जारी है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। ईरान ने जबसे होर्मुज स्ट्रेट बंद किया है, तब से ही साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल, डीजल से लेकर एलपीजी तक की परेशानी हो रही है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे कई देशों में इसका संकट देखने को मिल रहा है, जिससे बचने के लिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं।

लेकिन पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अहम मंत्रियों के साथ बैठक करके बड़ा ऐलान किया है। किन राज्यों में लगा लॉकडाउन? पाकिस्तान के रेडियो के अनुसार, शहबाज शरीफ सरकार ने कई राज्यों में रात 8 बजे से लॉकडाउन का ऐलान किया है।

जिसमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल्स और सभी बैंक्स शामिल हैं। हालांकि, शहबाज सरकार ने प्रांतीय सरकार से सलाह लेकर कहा है कि खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे।

लेकिन अन्य सभी जनरल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे। मेडिकल और फॉर्मेसी पर नहीं कोई प्रतिबंध बेकरी, रेस्तरां और खाने-पीने की दूसरी दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें, जहां शादियां और अन्य समारोहों का आयोजन होता है, उनको रात में 10 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। बैठक में पर्सनल संपत्तियों और घरों में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला लिया गया है। हालांकि इन प्रतिबंधों से मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को बाहर रखा गया है। साथ ही ये भी साफ तौर पर कहा गया है कि लॉकडाउन मंगलवार से ही लाग कर दिया जाएगा।

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter