• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
हार्डवेयर व्यापारी को लगाया था 10 लाख का चूना, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 नवम्बर 2024,  09:00 AM IST
  • 667

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अंबागढ़ चौकी में हार्डवेयर व्यापारी से 10 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को भेष बदलना पड़ा। 

पुलिस ने बताया कि, 14 अक्टूबर को प्रार्थी दीलीप गुप्ता ने ऑनलाइन तरीके से 9,90,010 रूपये की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच जुट गई और पतासाजी में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को बिहार और झारखंड रवाना किया गया। बिहार के जमुई से मुख्य आरोपी बिपीनदास और संदीप कुमार दास को हिरासत मे लिया गया।

हैक कर की थी ठगी 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने अपने सहयोगी रविदास के साथ मे मिलकर प्रार्थी के मोबाईल को हैक करके 9,90,010 रुपये ऑनलाईन तरीके से ठगी की है। आरोपी झारखड और बिहार से लगे बॉर्डर इलाकों पर सक्रिय रहकर ऑनलाईन माध्यम से ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के द्वारा फर्जी तरिके से सिम जारी कर और ठगी किये जाने के लिए फर्जी लिंक एप बनाकर दिया जाता था। लिंक को इन आरोपियों के द्वारा लोगों के नंबरों पर भेजा जाता था और लिंक को खोलने पर खाता धारकों के मोबाईल को हैक करके  मोबाईल में आने वाले बैंक से सबंधित ओटीपी को अपने मोबाईल मे फारर्वड कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

कई खातों में पैसों को किया गया ट्रांसफर

अंबागढ़ चौकी नगर के हार्डवेयर व्यापारी दिलीप गुप्ता से 10 लाख ठगी करने के बाद आरोपियों ने तत्काल अपने लोगों के बिहार और झारखंड के कई बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल 8 से 10 बैंक खातों को पुलिस ने सीज किया है। इस मामले में मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी पुलिस बिहार और झारखंड के बॉर्डर वाले इलाके में पहुंची। जहां 17 से 18 दिनों तक रूककर रेड मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 8- 10 बैंक खातों को सीज किया गया है। 

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter