• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
जुनवानी शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 मई 2026,  08:37 PM IST
  • 163
जुनवानी शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत जुनवानी में लगाए गए शिविर का माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।Image after paragraph

               इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंच सके। कलेक्टर ने शिविर में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा आयोजित यह शिविर नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के उद्देश्य से लगाया गया है, जिससे लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराई और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter