• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आकार-2026” पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर 25 मई से
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मई 2026,  01:54 PM IST
  • 520
आकार-2026” पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर 25 मई से

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा पारंपरिक शिल्प कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “आकार-2026” पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 25 मई से 09 जून 2026 तक किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर दो पालियों में आयोजित होगा, जिसमें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिविर का पंजीयन 21 मई 2026 से महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, सिविल लाइन रायपुर में प्रारंभ हो गया है।

शिविर में वाद्ययंत्र, क्ले एवं टेक्सचर आर्ट, पेंटिंग, बोनसाई आर्ट, शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य, मंडला-मांडना आर्ट, रंगवार भित्ति चित्र, जूट एवं गोटना शिल्प, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गहने, ड्राइंग, लोकसंगीत-नृत्य, हस्त कढ़ाई, टेराकोटा, लिपन आर्ट, एआई, क्रोशिया एवं अन्य पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों द्वारा निर्मित कलाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

इच्छुक प्रतिभागी संस्कृति विभाग की वेबसाइट cgculture.in⁠� से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2995629, 2537404 अथवा मोबाइल नंबर 9827155547 एवं 9575741888 पर संपर्क किया जा सकता है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter