• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत….
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 जून 2026,  04:34 PM IST
  • 240
दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास पर भीषण सड़क हादसा,

 दुर्ग।मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर वाहन (क्रमांक JH 05 DS 0514) ने बाइक (क्रमांक CG 07 CV 3947) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे उसमें आग लग गई। हादसे के समय बाइक पर युवक अकेला सवार था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter