दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर, मालवीय नगर तथा वार्ड क्रमांक 16 सिकोला भाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान लोक कर्म विभाग के प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य निलेश अग्रवाल, पार्षद मनोज सोनी, उप अभियंता पंकज साहू, सिद्धार्थ साहू, अपर्णा मिश्रा सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नाली निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर, ड्राइंग एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने कहा कि नालियों में उचित एवं समान ढाल (ग्रेडिएंट) सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा एवं अपशिष्ट जल का निर्बाध प्रवाह बना रहे और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्रारंभिक एवं अंतिम लेवल की जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमेंट, गिट्टी, रेत सहित सभी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मजबूत फिनिशिंग करने तथा सड़क, पेयजल पाइपलाइन, विद्युत पोल एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को क्षति से बचाने के निर्देश भी दिए।
वॉटर फ्लो टेस्ट के बाद ही होगा भुगतान
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नाली में पानी प्रवाहित कर वॉटर फ्लो टेस्ट कराया जाए। यदि परीक्षण में जल निकासी एवं ढाल संतोषजनक पाई जाती है, तभी संबंधित कार्य का देयक (भुगतान) तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।
लोक कर्म विभाग के प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक कार्य का तकनीकी निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी तथा तय समय-सीमा में विकास कार्य पूर्ण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment