दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो चुका है, सरकार ने छात्रों की सारी मांगे मान ली है। प्रदर्शन की ओर से अगुवाई कर रहे सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से फिर चर्चा की और अपनी सभी मांगों से अवगत कराया, जिस पर सरकार की ओर से दोनों नेताओं ने हामी भी भरी।
अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक्स पर कहा है कि देर आए पर दुरुस्त आए।
मुरली मनोहर जोशी ने कहा, “देर आए पर दुरुस्त आए। धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है।” आगे प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए कहा, “आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर शीघ्र ही समय के मुताबिक फैसला लेंगे।
आगे उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए लिखा, “उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया। मैं आशा करता हूँ कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य तथा प्रगति के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।”
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment