• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार : सोशल मिडिया पर पोस्ट कर विधायक ईश्वर साहू को बताया था कमीशनखोर, रविंद्र चौबे का है करीबी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 दिसम्बर 2024,  02:37 PM IST
  • 572
बीजेपी विधायक ईश्वर साहू पर सोशल मीडिया में तल्ख टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अखबारों की खबर के साथ पोस्टर जारी किए थे। जिसमें उसने विधायक ईश्वर साहू को कमीशनखोर बताया था।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के साजा के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू पर सोशल मीडिया में तल्ख टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अखबारों की खबर के साथ पोस्टर जारी किए गए थे। जिसमें उसने विधायक ईश्वर साहू को कमीशनखोर बताया था। अंजोर यदु साजा के कद्दावर कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे का बेहद करीबी और विश्वासपात्र के रुप में जाना जाता है।  बताया जाता है कि पुलिस अंजोर यदु के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उसे जेल की कार्यवाही कर रही है।

दरसअल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक ईश्वर साहू की अखबारों की खबर के साथ पोस्टर जारी किए गए थे। अख़बार की ख़बर में अवैध शराब की बिक्री करने पर आरोपी की गिरफ़्तारी की ख़बर प्रकाशित थी। इस ख़बर के साथ विधायक ईश्वर साहू की तस्वीर लगाई गई और लिखा गया था कि, थान खम्हरिया क्षेत्र के भाजपा नेता के पुत्र गिरफ्तार। सोशल मीडिया में जारी पोस्टर में इसके आगे लिखा गया था कि, चारों तरफ फैले हैं वसूलीबाज हज़ार, क्योंकि संरक्षण है उनको कमीशनखोर विधायक ईश्वर साहू का अपरंपार।

विधानसभा में भी गूंज चुका है अंजोर यदु का नाम 

अंजोर यदु साजा के कद्दावर कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे के बेहद करीबी और विश्वासपात्र के रुप में पहचाने जाते हैं। इन्हीं अंजोर यदु पर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर बीजेपी विधायक को लेकर टिप्पणी लिखने का आरोप है।इस मामले में पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया है। अंजोर यदु का नाम बिरनपुर कांड के दौरान भी चर्चा में आया था। विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर कांड में अपने पुत्र की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सदन के भीतर भी अंजोर यदु का जिक्र किया था।बिरनपुर कांड में विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन अरसे से सीबीआई की कोई हलचल नहीं है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter