Home देश-विदेश गतिरोधों के बावजूद बरकरार है गणतंत्र की चमक

गतिरोधों के बावजूद बरकरार है गणतंत्र की चमक

by admin

पिछले कई दशकों में भले ही दुनिया के दिगर देशों की तरह ही भारत ने भी कई उतार चढाव देखे लेकिन भारतीय गणतंत्र की चमक आज भी बरकरार है। हालांकि, व्यवस्थाएं बदली, कई कानून खत्म हो गए और कई बने, पडोसी देशों के साथ संबंध भी बदले यहां तक कि जन प्राथमिकताएं भी बदली लेकिन नहीं बदली तो भारतीय गणतंत्र की ताकत। इसकी वजह ये रही कि भारतीय संविधान में अनेक संशोधन हुए, लेकिन मूल विचारधारा, सिद्धांत और प्राथमिकताओं में कोई रददोबदल नहीं हुआ। कतिपय पडोसी देशों के हमलों, कोरोना जैसी महामारी, आतंकवादी हमलों और कुछेक जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा, किसान आंदोलन सहित कुछेक भीतरी गतिरोधों के बावजूद लोकतंत्र की मजबूती कायम है। जम्मू कश्मीर में हाल ही हुए चुनाव हो या फिर छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड के सुदूरवर्ती इलाकों के चुनाव हों, मतदाताओं का उत्साह लोकतंत्र की गहरी जडों का उदाहरण हैं। राजनीति जरूर कुछ हद तक दूषित नजर आती है लेकिन शीर्ष पदों पर हर मजहब को नेतृत्व मिलने से गौरव का अनुभव भी होता है। गणतंत्र दिवस पर जब परेड होती है तो भारत की सैन्य ताकत के साथ यहां की विविधता में एकता, अखंडता और सामाजिक सदभाव की झलक पूरी दुनिया देखती है।
भारतीय लोकतंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगाने से पहले हमं उन देशों की हालत देख लेनी चाहिए जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था के बजाय राष्ट्रपति प्रणाली या सैन्य सत्ता है, वहां की स्थिति काफी बदतर है। भारत की आर्थिक, ओद्योगिक, शैक्षिक, चिकित्सा, परमाणु ऊर्जा, तकनीकि कौशल आदि सब भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक शक्ति की देन हैं।
अब गणतंत्र दिवस पर बात करें संविधान की तो 26 जनवरी 1950 को सुबह 10-18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया। पूर्ण स्वराज दिवस 26 जनवरी 1930 को ध्यान में रखते हुए भारतीय संविधान 26 जनवरी को लागू किया गया था। भारत को एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया। डा भीमराव अंबेडकर ने संविधान को 2 साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर देश को समर्पित किया था। ये सभी जानते हैं कि संविधान को बनाने वाली संविधान सभा के अध्यक्ष डा भीमराव आंबेडकर थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू, डा राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे।
गणतंत्र दिवस का इतिहास भी दिलचस्प है। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। साल 1929 में दिसंबर में लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज हुकुमत द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा।
26 जनवरी 1930 तक जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने उस दिन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय की घोषणा की और अपना सक्रिय आंदोलन शुरू किया। उस दिन से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त होने तक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। इसके बाद स्वतंत्रता प्राप्ति के वास्तविक दिन 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। भारत के आजाद हो जाने के बाद संविधान सभा की घोषणा हुई और इसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1947 से शुरू कर दिया। संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे।
डा भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, डा राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। संविधान निर्माण में कुल 22 समितियां थी जिसमें प्रारूप समिति सबसे प्रमुख एवं महŸवपूर्ण समिति थी। इस समिति का कार्य संपूर्ण संविधान लिखना या निर्माण करना था। प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा भीमराव आंबेडकर थे। प्रारूप समिति ने और उसमें विशेष रूप से डा आंबेडकर ने 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में भारतीय संविधान को मूर्तरूप दिया और इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डा राजेन्द्र प्रसाद को सौंप दिया। कई सुधारों और बदलावों के बाद सभा के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कापियों पर हस्ताक्षर किये। इसके दो दिन बाद 26 जनवरी को संविधान देश भर में लागू हो गया। 26 जनवरी का महत्व बनाए रखने के लिए इसी दिन संविधान निर्मात्री सभा द्वारा स्वीकृत संविधान में भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता प्रदान की गई। यही वजह है कि 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत की विदुषी महिलाओं की बदौलत संविधान में महिलाओं के पक्ष में जो अधिकार प्रभावशाली ढंग से रखे गए। भारत के संविधान निर्माण में 15 महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई। ये सभी महिलाएं भारत की संविधान सभा की सदस्य थीं, इनमें दुर्गाबाई देशमुख, राजकुमार अमृत कौर, हंसा मेहता, बेगम एजाज रसूल, अम्मू स्वामीनाथन, सुचेता कृपपलानी, दक्षानी वेलयुद्धन, रेनुका रे, पूर्णिमा बनर्जी, एनी मसकैरिनी, कमला चैधरी, लीला राय, मालती चैधरी, सरोजनी नायडू और विजय लक्ष्मी पंडित शामिल थीं।
बहरहाल, संविधान बनाने और इसे लागू करने का मकसद था कि आजाद भारत में हर एक नागरिक को बराबर का दर्जा मिल सके। सही मायने में जब संविधान लागू हुआ तभी हमें पूर्ण आजादी मिली। गणतंत्र का महत्व इसलिए भी है कि ताकि तंत्र, गण के प्रति जवाबदेह बना रहे। हालांकि मौजूदा दौर में ये सवाल भी है क्या तंत्र हकीकत में गण के लिए जिम्मेदार है। दूसरी बात ये भी है कि हम सब कुछ तंत्र के भरोसे ही नहीं छोड. सकते। हमें अपने कर्तव्यों को भी समझना होगा, आज हम अपने अधिकारों के प्रति तो सजग हैं लेकिन कर्तव्यों के प्रति बेरूखी दिखाते हैं। देश और समाज की तरक्की के लिए हमें अपने कर्तव्यों को भी तरजीह देनी होगी। हम हिन्दवासी स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों को ही महापर्व के रूप में मनाते आ रहे है। परन्तु वर्तमान समय में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस महज औपचारिक होकर रह गया है। जरूरत इस बात की है कि हम संविधान की मूल भावना को समझें, यह न समझें कि संविधान महज कुछ अनुच्छेदों, नियमों और उपबंधों का दस्तावेज है। संविधान का आशय सरकार के रवैये को नियंत्रित करने से है। संविधान के मूल्यों से ही स्वतंत्रता, समानता और न्याय हासिल करने का मार्ग प्रशस्त होता है।

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

LIVE
आरएसएस छत्तीसगढ़ के 50 हजार घरों में लगाएगा पौधा गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज मिलेंगे 20 करोड़ 18 लाख रुपये बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया आकर्षण म्यूजियम, लायब्रेरी और लग्जरी फैमली कॉटेज बारनवापारा में... मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 5 जून को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 20.18 करोड़ रूपए गो... एशिया कप सॉफ्ट बॉल मैच में चयनित बीजापुर के खिलाड़ी राकेश, सुशील और त्रिलेश में एक बात समान है। तीनो... नेशनल हाईवे 43 पर कार और बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल नशे के खिलाफ एक्शन में SP, कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले 2 आरक्षक निलंबित निलंबित पटवारी प्रेमकांत पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. जानबूझकर शासकीय दस्तावेज रखकर अमानत में ख... जनजातीय समाज की वाचिक परंपरा का अभिलेखीकरण भावी पीढ़ियों के लिए बनेगा पथ-प्रदर्शक : डॉ. संध्या भोई सफलता की कहानी स्वच्छता दीदी भी जुड़ी गोधन न्याय योजना से गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाकर हासिल किया... सफलता की कहानी - बाड़ी योजना से बालोद जिले के गौठान में लहलहा रही बारहमासी फल, फूल और सब्जियों की फसल... सफलता की कहानी गोधन न्याय योजना से गोबर हुआ अनमोल, मिल रहा गोबर का मोल जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिनदहाड़े बीच सड़क पर भालू, लोगों के उड़े होश एसईसीएल कर्मी की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में असल ऑपरेशन हुआ शुरू अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड , मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी खुशखबरी भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को चेक और सामग्रियों का किया वितरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया चन्द्र मौली माता मंदिर में वृक्षारोपण जेनेरिक दवाईयों से नागरिकों ने बचाए 105.83 करोड़ रूपए सस्ती दवाईयों से 60 लाख से अधिक लोग हुए लाभान्... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी के अछोटा में किया बुनकर गुड़ी का लोकार्पण छग. संविदा कर्मचारी महासंघ नियमितीकरण रथ यात्रा निकालेगी 16 मई से कांग्रेसी 15 साल विपक्ष में रहे ,54 महीनो से सत्ता में है, इतना समय चुप कैसे रहे:ओपी चौधरी भाटापारा में बैठेंगे एडीएम, सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट मां आंगनबाड़ी में, बिटिया आत्मानन्द स्कूल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम सिंगारपुर स्थित माँ मावली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशव... मुख्यमंत्री से फ्रांस के कौंसल जनरल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत पहलवानों ने नहीं मानी खेल मंत्री की अपील? अंदरूनी झगड़े और चुनावी मौसम, कांग्रेस क्या करेगी ? शराब के नशे में एयर होस्टेस से बदसलूकी करने पर यात्री गिरफ्तार अडानी के खिलाफ चल रही जांच का समय बढ़वाने पर अड़ी सेबी नई विदेश व्यापार नीति: भारत में कपड़ा उद्योग में कामयाबी के कदम और बढ़ती चुनौतियां भाजपा की प्रोपोगेंडा फिल्म - संजय राउत सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और धांधली से जीती इतनी सीटें’, यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोलीं ... कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बने CBI के नए डायरेक्टर सरपंच के भाई की खेत में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा कर्नाटक से भी बड़ी हो सकती है छत्तीसगढ़ की जीत! मुझ पर तरस खाने वाले मुख्यमंत्री जनता पर कब तरस खाएंगे: अरुण साव छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के पद बढ़ाए गए, अब 920 पदों पर होगी भर्ती समाज के नवनिर्माण में ’नशा मुक्ति अभियान’ एक सराहनीय पहल - मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नशा किसी मामले में फायदेमंद नहीं : सीएम बघेल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नंबर बढ़वाने के नाम से छात्रों से कर रहा अवैध वसूली : धवल जैन केवरामुण्डा स्कूल से ग्रील उखाड़कर चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार मनेन्द्रगढ के रेस्ट हाउस में नेताओं-अधिकारियों का कब्जा, ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी करने वालो शातिर चोर गिरफ्तार, कर्नाटक में कांग्रेस की आंधी में उड़ गए बीजेपी के 14 मंत्री, नहीं बचा पाए अपनी सीट कर्नाटक की जनता ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बिल्कुल नकार दिया कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की बैठक, खरगे बोले- बीजेपी मुक्... आगामी खरीफ मौसम के लिए गौठानों में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के निर्देश वन विभाग अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 1920 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञों की नियुक्ति भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा की कर्नाटक सरकार जा रही है : सीएम भूपेश बघेल सुकमा में मारा गया खूंखार नक्सली कमांडर, ऑटोमेटिक राइफल भी जब्त छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर से जुड़े छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ का शराब घोटाला, महापौर के भाई अनवर ढेबर रिमांड पर गांव में देश की आजादी के 76 वर्ष बाद डामर सड़क पहुंची जाने पूरी खबर छत्तीसगढ़ आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पलटी, एक की मौत,तीन गंभीर बेबी पिंक बॉडीकॉन में तारा सुतारिया ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर पहलवानों और किसानों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम केरल में डूबी टूरिस्ट नाव, अब तक 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा यश ड्रीम रीयल स्टेट चिटफंड कंपनी (Yash Dream Real Estate Chit Fund Company ) के मामले का निपटारा 90 ... आईईडी विस्फोट में शामिल सात नक्सली गिरफ्तार, विवेचना जारी हज यात्रियों को तीसरी किश्त की राशि 15 मई तक जमा करने के निर्देश कौशल्या माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है कांग्रेस : संदीप यदु मुख्यमंत्री ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर दी शुभकामनाएं वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को भेंट की गई डिजिटल श्रीमद् भगवद्गीता कर्नाटक चुनाव में भाजपा की करारी हार दिख रही : कांग्रेस हार से डरकर भाजपा रच रही मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का षड्यंत्र : कांग्रेस अरनपुर नक्सली विस्फोट में शामिल चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी कृत्रिम अंग के लिए दिव्यांगजनों ने दी अपने हाथ-पैर की माप राष्ट्रपति के भाषण के दौरान बत्ती हुई गुल, 9 मिनट तक छाया रहा अंधेरा; सुरक्षा को लेकर उठे सवाल कोई भी धर्म या राजनीतिक दल भारत के संविधान से बड़ा नहीं : जगद्गुरु शंकराचार्य परिणय सूत्र में बंधे 108 नि:शक्तजन जोड़े मूकबधिर महिला से मारपीट कर किया दुष्कर्म दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार बने अध्यक्ष सूने मकान से चोरों ने दो लाख 75 हजार नगद व सोने-चांदी पर किया हाथ साफ मुरकराज कोण्डा से नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आईईडी बरामद युवक की सिर कुचल कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी महापौर के भाई अनवर चार दिन के रिमांड पर, ईडी की मांग अदालत ने किया मंजूर महामाया एयरपोर्ट के रनवे को देखकर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी, कहां सरगुजा की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से ... सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए दिशा कॉलेज के छात्र छात्राओं को बताए गए यातायात के नियम... सरगुजा से दिल्ली, रायपुर और बनारस फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजेंगे : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पीएचई सचिव डॉ. भारतीदासन ने धमतरी और कांकेर जिले का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों की स्थिति देखी 7 मई से अलविदा तनाव शिविर का आयोजन दुर्ग में महंगी शॉपिंग, विदेश यात्रा के साथ दूसरे हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर टैक्स विभाग की नजर, कस सकता है ऐसे... विप्रो ने नई शर्त के साथ घटा दी फ्रेशर्स की सैलरी, जानें फ्रेशर्स ने इसके बाद नौकरी ली या नहीं छंटनी पर बोले वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, कंपनियों को रखना चाहिए अपने कर्मचारियों का ध्यान शरद पवार के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले- 'यह कहना मुश्किल कि. मितानिन और आंगनबाड़ी की बहनें मानवता की सेवा की मिसाल: भूपेश बघेल आस्था संस्थान निर्धन दिव्यांगजनों का बना सहारा, विवाह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर की पहल केजरीवाल ही नहीं राघव चड्ढा भी थे दिल्ली शराब घोटाले में शामिल, ईडी की चार्जशीट में बड़ा दावा Priyanka Chopra ने मेट गाला इवेंट में पहना बेहद महंगा डायमंड नेकलेस, करोड़ों में नहीं अरबों में है क... अररिया-पूर्णिया मार्ग NH-57 पर पलटी बीयर से भरी ट्रक, मच गई लूट, जानें फिर क्या हुआ? कांग्रेस ने PFI से की बजरंग दल की तुलना, बैन करने की बात- सीएम सरमा ने किया पलटवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का कोल्हापुर में 89 वर्ष की आयु में निधन