Home देश-विदेश राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव मोदी ने विपक्ष से कहा

मोदी ने विपक्ष से कहा- समस्या का हिस्सा बनने से राजनीति चलेगी, अगर समाधान का हिस्सा बने तो राष्ट्रनीति मजबूत होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के भाषण की ताकत इतनी थी, कई लोग न सुनने के बावजूद बहुत लोग बोल पाए। इससे भाषण का मूल्य आंका जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार का विरोध करने के लिए कई मुद्दे हैं। कोरोना के इस हालात में जिस तरह देश ने लड़ाई है, उस पर हमें गर्व करना चाहिए। विपक्ष देश का मनोबल तोड़ने वाली बातों में न उलझे। उन्होंने कहा कि समस्या का हिस्सा बनने से राजनीति चलेगी। अगर समाधान का हिस्सा बने, तो राष्ट्रनीति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया चुनौतियों से जूझ रही है। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इन सबसे गुजरना होगा। इस दशक के प्रारंभ में ही हमारे राष्ट्रपति ने संयुक्त सदन में जो उद्बोधन दिया, जो नया आत्मविश्वास पैदा करने वाला था। यह उद्बोधन आत्मनिर्भर भारत की राह दिखाने वाला और इस दशक के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाला था।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में करीब-करीब 13-14 घंटे तक सांसदों ने अपने बहुमूल्य और कई पहलुओं पर विचार रखे। सबका आभार व्यक्त करता हूं। अच्छा होता कि राष्ट्रपति का भाषण सुनने के लिए भी सभी लोग होते, तो लोकतंत्र की गरिमा और बढ़ जाती। राष्ट्रपति के भाषण की ताकत इतनी थी, कई लोग न सुनने के बावजूद बहुत लोग बोल पाए। इससे भाषण का मूल्य आंका जा सकता है।

कविता के जरिए विपक्ष पर निशाना

उन्होंने कहा कि हम सबके लिए ये भी एक अवसर है कि आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहे हैं। यह पर्व कुछ कर गुजरने का होना चाहिए। हमें सोचना चाहिए कि आजादी के 100वें साल यानी 2047 में हम कहां होंगे। आज दुनिया की निगाह हम पर है। जब मैं अवसरों की चर्चा कर रहा हूं, तब मैथिलीशरण गुप्त की कविता कहना चाहूंगा- अवसर तेरे लिए खड़ा है, फिर भी तू चुपचाप पड़ा है। तेरा कर्मक्षेत्र बड़ा है, पल-पल है अनमोल, अरे भारत उठ, आंखें खोल।

उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा था, 21वीं सदी में वो क्या लिखते- अवसर तेरे लिए खड़ा है, तू आत्मविश्वास से भरा पड़ा है, हर बाधा, हर बंदिश को तोड़, अरे भारत, आत्मनिर्भरता के पथ पर दौड़।

दुनिया हमारे प्रयासों की दाद दे रही है

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान कोई किसी की मदद कर सके, ये मुश्किल हो गया। एक देश दूसरे देश को, एक प्रदेश दूसरे प्रदेश को, एक परिवार दूसरे परिवार की मदद नहीं कर पा रहा था। करोड़ों लोगों के मर जाने की बातें कहीं जा रही थीं। एक अनजाना दुश्मन क्या कर सकता था, इसकी उम्मीद नहीं थी। इसे कैसे डील कर सकते हैं, ये भी पता नहीं था। हमें रास्ते खोजने थे, बनाने थे, लोगों को बचाना था। उन्होंने कहा कि हमें ईश्वर ने जो बुद्धि सामर्थ्य दिया, उससे लोगों को बचाने में सफल हुए। दुनिया इसकी दाद दे रही है। विश्व के सामने गर्व करने में क्या जाता है।

देश के मनोबल को तोड़ने वाली बातों में न उलझें

सोशल मीडिया में देखा होगा कि फुटपाथ पर बैठी बूढ़ी मां दीया जलाकर बैठी थी। हम उसका मखौल उड़ा रहे हैं। जिसने स्कूल का दरवाजा नहीं देखा, पर उन्होंने देश में सामूहिक शक्ति का परिचय करवाया, पर इन सबका मजाक उड़ाया गया। विरोध करने के लिए कितने मुद्दे होते हैं, देश के मनोबल तोड़ने वाली बातों में न उलझें। हमारे कोरोना वॉरियर्स, जिन्होंने कठिन समय में जिम्मेदारी निभाई, उनका आदर करना चाहिए। देश ने ऐसे करके दिखाया।

कोरोना वैक्सीन का भी जिक्र किया

उन्होंने कहा कि जिस देश को थर्ड वर्ल्ड में गिना जाता है, वह देश इतने कम समय में वैक्सीन लेकर आ जाए तो गर्व होता है। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान मेरे देश में चल रहा है। दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन अगर कहीं हो रहा है, तो वह मां भारती के इस देश में हो रहा है। आज कोरोना ने दुनिया के साथ हमारे रिश्तों को नया आयाम दिया। भारत ने 150 देशों में मानवजाति की रक्षा के लिए दवा भेजी। कई देश कह रहे हैं कि हमारे पास भारत की वैक्सीन आ गई है। विदेशों में जब लोग ऑपरेशन कराने जाते हैं तो देखते हैं कि कोई भारतीय डॉक्टर है या नहीं। अगर ऐसा होता है तो आंखों में चमक आ जाती है। यही हमने कमाया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कठिन समय में देश और राज्य मिलकर कैसे काम कर सकते हैं, ये भी दिखा। मैं सबका आभारी हूं। यहां लोकतंत्र को लेकर भी काफी कुछ कहा गया (हंसते हुए)। मैं नहीं मानता कि कोई भी नागरिक इस पर भरोसा करेगा। हम किसी की खाल उधेड़ सकते हैं, ऐसी गलती न करें।

राज्यसभा में भी बंगाल नहीं भूले

उन्होंने कहा कि डेरेक ओ’ब्रायन से इंटीमिडेटेशन, हाउडी जैसे शब्द सुन रहा था, तो लगा कि बंगाल की बात रहे हैं कि देश की। बहुत देर तक जब बोलते रहे तो लगा कि इमरजेंसी तक पहुंचेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। देश की मूलभूत शक्ति को समझने का प्रयास करें। हमारा लोकतंत्र वेस्टर्न नहीं, ह्यूमन इंस्टीट्यूशन है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में 181 गणतंत्रों का वर्णन है। भारत का राष्ट्रवाद न संकीर्ण, न स्वार्थी और न ही आक्रामक है। यह सत्यम, शिवम, सुंदरम से प्रेरित है। ये कथन सुभाष चंद्र बोस का है। जाने-अनजाने में हमने नेताजी की इस भावना को, उनके विचारों, आदर्शों को भुला दिया है। इसका परिणाम है कि हम खुद को कोसने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया हमें जो शब्द दे देती है, उसे पकड़कर चलने लगते हैं। हमने युवा पीढ़ी को सिखाया ही नहीं कि यह देश लोकतंत्र की जननी है। ये बात हमें गर्व से बोलनी होगी। भारत की शासन व्यवस्था से ही हम लोकतांत्रिक नहीं है, मूलत: हम लोकतांत्रिक हैं, इसलिए ये व्यवस्था है। इमरजेंसी को याद कीजिए कि उस समय क्या हाल था। हर संस्था जेल बन चुकी थी। पर संस्कारों की ताकत थी, लोकतंत्र कायम रह सका।

आत्मनिर्भर भारत की दुनिया में जय-जयकार हो रही

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पर भी चर्चा हुई। भारत में जबर्दस्त निवेश हो रहा है। एक तरफ निराशा का माहौल है। डबल डिजिट में ग्रोथ का अनुमान है। हर महीने हम 4 लाख करोड़ का डिजिटल ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। पहले सुन रहे थे कि बड़ी आबादी डिजिटल ट्रांजैक्शन कैसी करेगी। पर आज कहानी कुछ और है। दुनिया में इसकी जय-जयकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में हमने अपनी जगह बना ली है। जल, थल, नभ में भारत अपनी रक्षा के लिए मुस्तैद है। सर्जिकल स्ट्राइक में भारत की कैपेबिलिटी सबने देखी है। 2014 में जब पहली बार सदन में आया था, तो कहा कि सरकार गरीबों को समर्पित है। आज फिर यही बात कहता हूं। हमने अपना लक्ष्य डायल्यूट नहीं किया है। पहले के प्रयासों में और जोड़ने होंगे।

उन्होंने कहा कि गरीब में आत्मविश्वास भर गया तो वह खुद गरीबी को चुनौती देने लगेगा। 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के घर बने, 5 लाख से ज्यादा का इलाज, 51 करोड़ के नए खाते, ये सब बातें गरीबों में आत्मविश्वास भर रहे हैं। चुनौतियां जरूर हैं, पर तय यह करना है कि हम समस्या का हिस्सा बनना चाहते हैं या समाधान का। समस्या का हिस्सा बनेंगे, तो राजनीति चलेगी। समाधान का हिस्सा बनेंगे, तो राष्ट्रनीति मजबूत होती चली जाएगी।

किसान आंदोलन पर भी बोले मोदी

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर खूब चर्चा हुई। मूल बात पर चर्चा होती, तो अच्छा होता। कृषि मंत्री ने अच्छे ढंग से सवाल पूछे, पर उनके जवाब नहीं मिलेंगे। देवेगौड़ा जी सरकार के प्रयासों की सराहना की, क्योंकि वे कृषि से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। आखिर खेती की समस्या क्या है? मैं चौधरी चरण सिंह के हवाले से कहना चाहता हूं। उन्होंने 1971 में कहा था- 33% किसानों का पास जमीन 2 बीघे से कम है। 18% के पास 2 से 4 बीघा जमीन है। 51% किसानों की गुजर-बसर जमीन से नहीं हो सकती।

मोदी ने कहा कि देश में ऐसे किसानों की संख्या बढ़ रही है, जिनके पास 2 हेक्टेयर के कम जमीन है। ऐसे 12 करोड़ किसान हैं। हमें योजनाओं के केंद्र में 12 करोड़ किसानों को रखना होगा, तभी चौधरी साहब को श्रद्धांजलि होगी।

10 करोड़ किसान के खाते में सीधे पैसे पहुंचाए जा रहे
उन्होंने कहा कि एक अन्य बात सोचनी होगी। चुनाव आते ही एक कार्यक्रम होता है- कर्ज माफी। इससे छोटे किसान का कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि उसका तो बैंक का खाता भी नहीं होता। पहले की फसल बीमा योजना बड़े किसान के लिए थी, जो बैंक से लोन लेता था। सिंचाई की सुविधा भी बड़े किसान के लिए थी, वे ही ट्यूबवेल लगा सकते थे। बड़े किसान ही यूरिया ले सकते थे, छोटे किसान को तो लाठियां खानी पड़ती थीं।

उन्होंने कहा कि 2014 में फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ाया। बीते 4-5 साल में किसानों को फसल बीमा योजना से 90 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। हर किसान को किसान क्रेडिट कार्ड दे रहे हैं। मछुआरों तक को यह दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के जरिए 10 करोड़ किसान के खाते में सीधे पैसे पहुंचाए जा रहे हैं। बंगाल के किसान भी इसमें जुड़ जाते तो आंकड़ा ज्यादा होता।

हर सरकारों ने कृषि सुधारों की वकालत की

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना किसान की जिंदगी बदलने वाली योजना है। अब किसान शहरों तक अपना माल आकर बेच रहा है। किसान उड़ान योजना का लाभ भी किसान उठा रहा है। हर सरकारों ने कृषि सुधारों की वकालत की है। सबको लगा कि अब समय आ गया है कि ये हो जाएगा। मैं भी दावा नहीं कर सकता कि हम सबसे अच्छा सोच सकते हैं। आगे नई सोच आ सकती है। इसको कोई रोक नहीं सकता। आप किसानों को ये भी बताते कि वक्त की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने किसानों को भारत में एक बाजार देने की बात कही थी। आप लोगों को गर्व करना चाहिए कि जो बात सिंह साहब ने कही थी, वो मोदी कर रहा है। मजा ये है जो लोग राजनीतिक बयानबाजी करते हैं, विरोधियों ने भी अपने राज्यों में कुछ न कुछ किया है।

हंगामेदार रही कार्यवाही

बजट सत्र की कार्यवाही अब तक हंगामेदार रही है। विपक्ष लगातार सरकार को नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर घेर रहा है। एक स्थिति तो ऐसी भी आई कि हंगामे के दौरान उपराष्ट्रपति और सभापति वैंकेया नायडू को विपक्ष से कहना पड़ा कि गलत उदाहरण मत पेश करिए। लोगों को गुमराह न करिए कि कोई चर्चा (किसान कानूनों पर) नहीं हुई थी। वोटिंग हुई थी और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने सुझाव और तर्क दिए थे।

बजट सेशन की प्रोडक्टिविटी 82% रही

सरकार के मुताबिक, बजट सत्र की प्रोडक्टिविटी 82.10% रही। बैठक का कुल समय 20 घंटे 34 मिनट रहा। 3 फरवरी को विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण 4 घंटे 14 मिनट खराब हुए। इसके चलते सांसद 33 मिनट एक्स्ट्रा बैठे।

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

LIVE
जन आकांक्षाओं के अनुरूप कबीरधाम जिला का हो रहा समुचित विकास : मंत्री अकबर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और शा... छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आवर्ती चराई योजना से आर्थिक समृद्धि की राह हुई प्रशस्त गोड़बहाल गौठान बना मॉडल आवर्ती चराई क्षेत्र गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया मेजर ध्यानचंद कप ऑल इंडिया वूमेन हॉकी टूर्नामेंट में राज्य खेल अकादमी बहतरई बिलासपुर की टीम ने जीता ... मनमोहक छटा से भरपूर तीरथगढ़ जलप्रपात में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कोटमसर में स्वच्छता पखवाड़ा : इको फ्रैंडली सामग्रियों के उपयोग पर बल मुख्यमंत्री बघेल 3 अक्टूबर को करेंगे ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का शुभारंभ कौन हैं सारा सनी, जो बनीं देश की पहली मूक-बधिर एडवोकेट; चीफ जस्टिस ने भी सुनीं दलीलें उड़ने वाली थी फ्लाइट तभी युवक ने की इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, लगी हथकड़ी छत्तीसगढ़ में यहां पर है बापू की भस्म कलश स्थापित, राजघाट के रूप में विकसित करने की बढ़ रही मांग पिछले चार सालों में नक्सली वारदातों में आई 52 फीसदी की कमी, राज्य सरकार का दावा उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हुई हत्या का जिक्र कर पीएम मोदी ने अशोक गहलोत पर किया वार, '... उन्हें... ये हमारा प्रण है', बिहार में जाति सर्वे रिपोर्ट जारी होने पर राहुल गांधी का अहम बयान वरुण गांधी ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, बोले- निजीकरण से खत्म हो जाएंगी लाखों परिवारों की उम्मीदें फिजियोलॉजी और मेडिसिन में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला नोबेल अवॉर्ड सरकार ने जारी किया जातिगत गणना का डेटा, जानें- कौन सी जाति की कितनी आबादी सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी है... मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण: एनिमल ट्रैकिंग एप पर कार्यशाला आयोजित छत्तीसगढ़ देश में सामाजिक न्याय का मॉडल: मुख्यमंत्री बघेल मुख्यमंत्री से प्राथमिक लघु वनोपज समिति प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य, बेरोजगार साथियों को मिले रोजगारः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान एवं विशेष प्रोत्साहनः मुख्यमंत्री भूप... मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात,पत्रकार हित में लिए गए निर्णयों के ... रोमांच से भरपूर रहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का दूसरा दिन 5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ी दिखा रहे हैं अपना दम... बस्तर का वैली नेशनल पार्क कब होगा यूनेस्को की सूची में शामिल? 40 वर्षों से जारी है मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का... मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित... पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान, 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिले... मणिपुर में तनाव के बाद पांच दिनों के लिए इंटरनेट सस्पेंड, स्कूल भी बंद शासन और सामुदायिक सहभागिता से ग्राम अमरकोट अब पेयजल की समस्या से मुक्ति की ओर जल जीवन मिशन के तहत गा... I.N.D.I.A में ये क्‍या हो गया? पंजाब में AAP बनाम कांग्रेस, बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस में ठनी छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ BJP लाई 'आरोप पत्र', संबित पात्रा बोले- '316 वादे राहुल गांधी ने किए थे और.... BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के गिरफ्तारी वारंट जारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला मोदी ने चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया, कांग्रेस अब तक शांत मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों की हत्या बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 3 विधायकों सहित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा... सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शा... रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में फिर यूक्रेन ने किया बड़ा हमला, सेना के दो जनरल समेत 9 लोगों की मौत, निज्जर ने भारत में आतंकी हमलों के लिए की फंडिंग, कनाडा में कैंप लगाकर देता था हथियार चलाने की ट्रेनि... चुनाव से पहले जीतू पटवारी का बढ़ा कद, कांग्रेस ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2024 का कैलेंडर, जानिए कब होंगे एमपीपीएससी के एग्जाम दिग्विजय सिंह के भाई ने राघव-परिणीति की शादी के खर्च पर उठाए सवाल- 'केजरीवाल बताएं काला धन कहां से आ... सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले-'जब सनातन का अपमान होता है तो आप...' सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री ने बताया 'बेचारा', कहा- 'ये रावण के खानदान..' ढाई करोड़ की प्राचीन मूर्ति की तस्करी करते तीन तस्कर गिरफ्तार ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार स्कूल वैन में लगी आग, तीन बच्चियां झुलसी : अभिभावकों ने लगाया अनफि ट गाड़ी चलाने का आरोप, प्राचार्य ... खुद के किए पापों पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले नेता हैं अरुण वोरा - जितेन्द्र वर्मा छत्तीसगढ़ निचली बस्तियों व सड़कों में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सिर्फ नाम के, स्वच्छता में कोई सरोकार नहीं ! 2 घंटे की बारिश में चरमराई सफाई... देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज नो कार डे मनाया जाएगा मध्य प्रदेश: NGT ने अपने आदेश में किया संशोधन, मुख्य सचिव को लेकर की गई टिप्पणी भी ली वापस बीजेपी से इस्तीफा देकर AAP में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता मीणा, सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता उमा भारती ने महिला आरक्षण पर उठाया ये बड़ा सवाल, 23 को भोपाल में बुलाई ओबीसी नेताओं की बैठक आज खुल रहा ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, इश्यू में पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें आरएसएस को संस्थानों पर कब्जा नहीं करने देंगे’, कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की नॉर्वे वाली क्लिप कनाडा की हो रही फजीहत, बन रहा आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह', भारतीय विदेश मंत्रालय की निज्जर विवाद प... किसानों और भूमिहीन मजदूरों को मिलेगी इसी माह न्याय योजना की तीसरी किश्त राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में एस.पी. डेव्लपर्स प्रा.लि. को 4.32 करोड़ रूपए की राशि रहेजा रेसीडेंशियल कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के ख... गोधन न्याय योजना की वर्चुअल समीक्षा बैठक 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता राज्य शासन ने जारी ... छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महंगाई से निपटने में महिलाओं को मिली मदद: श्रीमती प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य: प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात Asian Games 2023: भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बॉक्सर लवलीना उद्घाटन समारोह में होंगी ध्वजवा... महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री... दीपक बैज के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराया भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी AAP की दूसरी लिस्ट की संभावना:20 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं जारी, पदाधिकारियों से प्रदेश प्रभार... 'वायनाड सीट रिजर्व हो गई तो कहेंगे कि...', अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, महिला आरक्षण लागू होने मे... BJP छोड़ कांग्रेस में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी, राजेश पटेल ने थामा 'हाथ बस्तर में सीएम केजरीवाल का एलान- 'सरकार आई तो एक महीने के अंदर लागू करेंगे पेसा कानून' कांग्रेस के प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन के बाद फिर रेलवे ने बड़ा झटका दिया है. 12 पैसेंजर ट्रेनों ... अरविंद नेताम ने अपनी नई पार्टी के नाम का किया ऐलान, 50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, ये होगा मुद्दा 'देश का लोकप्रिय नाम भारत रहा है इसलिए...', बोले RSS के मनमोहन वैद्य, सनातन धर्म पर भी दिया बयान अमित शाह के आरोपों पर CM नीतीश ने कड़े तेवर में दिया जवाब, कहा- 'वो लोग आते हैं तो अंड-बंड... कब लॉन्च होगी भारत जोड़ो यात्रा 2.0? CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने खोला राज लाखों के लोहे के बंडल की चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार लूटपाट करने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार लाखों का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार युवक की पीट-पीटकर हत्या चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार से 6 लाख 20 हजार बरामद विधायक, महापौर व आयुक्त ने सड़कों की सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश डिजिटल तकनीक से भाजपा को पटखनी देने की है पूरी तैयारी 21 सितंबर को भिलाई में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन 19 को गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व पर पशुवध गृह व मटन मार्केट बंद रहेगी.. लोक मंजरी का 31वां स्थापना दिवस समारोह कल, कविता वासनिक लोक गायिका को "मंजरी सम्मान ज्योति गजपाल ने बढ़ाया दुर्ग शहर का मान महापौर बनी रिसाली रेडियंस की कैप्टन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति.. भविष्य से खिलवाड़! हाथ में चप्पल, कंधों पर बैग, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे रतलाम से गिरफ्तार ISIS आतंकी ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया रांची, पूछताछ में खजूरी देवड़ा के राहुल सेन... महाकाल में शुल्क को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस बोली- सरकार बनी तो फ्री में कराएंगे दर...