Home Amuly Bharat छत्तीसगढ़ में विकसित विभिन्न फसलों की 12 नवीन किस्मों को भारत सरकार की मंजूरी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ तथा देश के अन्य राज्यों में व्यावसायिक खेती और गुणवत्ता बीज उत्पादन के लिए अधिसूचित
-केन्द्रीय बीज उपसमिति ने की अनुशंसा

छत्तीसगढ़ राज्य के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की 12 नवीन किस्मों को व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन के लिए भारत सरकार की केन्द्रीय बीज उपसमिति ने अधिसूचित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक फसल विज्ञान की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय बीज उपसमिति की बैठक में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा विकसित चावल की तीन, गेहूँ की दो, चने की एक, सोयाबीन की तीन, कुसुम की एक और अलसी की दो नवीन किस्मों को छत्तीसगढ़ तथा देश के अन्य राज्यों में व्यावसायिक खेती एवं गुणवत्ता बीज उत्पादन हेतु अधिसूचित किया गया है। आगामी वर्षों से विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इन सभी नवीन किस्मों को व्यावसायिक खेती तथा गुणवत्ता बीजोत्पादन कार्यक्रम में लिया जायेगा।

केन्द्रीय बीज उपसमिति ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित जिन नवीन फसल किस्मों को अधिसूचित किया है उनमें धान की तीन नवीन किस्मों – विक्रम टी.सी.आर. (विक्रम ट्रॉम्बे छत्तीसगढ़ चावल), सी.जी. जवांफूल ट्रॉम्बे (आर.टी.आर.-31), सी.जी. बरानी धान-2 (आर.आर.एफ.-105) को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित किया गया है। गेहूँ की नवीन किस्म – सी.जी.-1029 (कनिष्क) को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के (कोटा और उदयपुर संभाग) और उत्तर प्रदेश के (झांसी संभाग) हेतु तथा छत्तीसगढ़ हंसा गेहूँ (सी.जी.-1023) को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित चने की नवीन किस्म – आर.जी.2015-08 (सी.जी. लोचन चना) को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार सोयाबीन की नवीन किस्म – आर.एस.सी. 11-07 को पूर्वी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ तथा दक्षिणी क्षेत्र (दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु) राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है। सोयाबीन की किस्म आर.एस.सी.-10-46 को पूर्वी क्षेत्र (पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओड़िशा और छत्तीसगढ़) तथा मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ) क्षेत्र हेतु अधिसूचित किया गया है। सोयाबीन की नवीन किस्म आर.एस.सी.-1052 को (मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के बुंदेलखण्ड क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ) क्षेत्र हेतु अधिसूचित किया गया है। कुसुम की नवीन किस्म आई.जी.के.वी. कुसुम (आर.एस.एस.-2016-30) को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार विश्वविद्यालय द्वारा विकसित अलसी की नवीन किस्म आर.एल.सी.-164 तथा आर.एल.सी.-167 को जम्मू-कश्मीर, हिमाचलप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्यों हेतु अधिसूचित किया गया है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और भारत सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न फसलों की नवीन किस्में विशिष्ट गुणधर्मों और विशेषताओं से परिपूर्ण हैं। धान की विक्रम टी.सी.आर. किस्म सफरी-17 प्रजाति के म्यूटेशन ब्रीडिंग द्वारा विकसित की गई है। यह एक बौनी, मध्यम अवधि (118-122 दिन) तथा अधिक उत्पादन (60-65 क्ंिवटल प्रति हेक्टेयर) देने वाली किस्म है। इसके दाने पतले तथा मुर्रा बनाने हेतु उपयुक्त हैं। छत्तीसगढ़ जवांफूल ट्रॉम्बे किस्म छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सुगंधित धान प्रजाति जवांफूल के म्यूटेशन ब्रीडिंग द्वारा विकसित की गई है। यह एक मध्यम बौनी, मध्यम अवधि तथा अधिक उपज (38-40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर) देने वाली किस्म है। इसके दाने छोटे और सुगंधित तथा खीर बनाने के लिए बेहद उपयुक्त है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ बरानी धान-2 किस्म छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के वर्षा आश्रित निचली भूमि के लिए उपयुक्त है। यह किस्म सूखा निरोधक जल्द पकने वाली तथा ब्लास्ट और भूरा धब्बा रोग के प्रति सहनशील है। गेहूँ की नवीन विकसित किस्म सी.जी.-1029 (कनिष्क) बड़े दानों (1000 दानों का वजन 48.7 ग्राम) तथा अधिक प्रोटीन (12 प्रतिशत) वाली किस्म है, जो चपाती बनाने के लिए उपयुक्त है। इसमें आवश्यक सूक्ष्म तत्व – आयरन (38 पी.पी.एम.) और जिंक (35 पी.पी.एम.) भी पाये जाते हैं। यह किस्म भूरे एवं काले रस्ट रोगों हेतु प्रतिरोधी पाई गई है। इसका औसत उत्पादन 52 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। छत्तीसगढ़ हंसा गेहूँ – सी.जी.-1023 एक बायोफोर्टिफाईड किस्म है, जिसमें 11.85 प्रतिशत प्रोटीन तथा जिंक की मात्रा 40 पी.पी.एम. से अधिक पाई गई है, यह चपाती बनाने के बेहद उपयुक्त है। इसके 1000 दानों का वजन 42 ग्राम होता है। यह किस्म भूरे, काले एवं पीले रस्ट रोग हेतु प्रतिरोधी पाई गई है। इसकी औसत उपज 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

सोयाबीन की नवीन किस्म आर.एस.सी. 11-07 अनेक रोगों एवं कीटों हेतु प्रतिरोधी पाई गई है। यह किस्म इंडियन बड ब्लाइट, पॉट ब्लाइट रोगों तथा स्टैम फ्लाई और गर्डल बीटल कीटों के प्रति निरोधक है। यह 97 से 102 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है तथा 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने में सक्षम है। सोयाबीन की आर.एस.सी. 10-46 किस्म 102-104 दिन अवधि की 30 से 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज देने वाली प्रजाति है। इस किस्म में फली बिखरने की समस्या कम होती है। यह किस्म चारकोल रॉट, बड ब्लाइट, बैक्टिरियल पश्चूल आदि रोगों तथा तना छेदक, स्टेम फ्लाई और गर्डल बीटल जैसे कीटों के प्रति निरोधक पाई गई है। सोयाबीन की आर.एस.सी. 10-52 किस्म 101 दिन में पकने वाली और 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देने वाली किस्म है। इसमें भी फली बिखरने की समस्या कम पाई जाती है। यह किस्म पीला मोजैक वायरस और राइजोक्टोनिया ऐरियल ब्लाइट रोगों के प्रति मध्यम निरोधक, स्टेमबोरर एवं डिफोलियेटर, स्टेम फ्लाई और गर्डल बीटल के प्रति निरोधक पाई गई है। चने की नवीन किस्म छत्तीसगढ़ लोचन चना (आर.जी. 2015-08) 105 से 110 दिन में पक कर तैयार हो जाती है तथा 22 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उपज देती है। यह किस्म कॉलर रॉट एवं स्टंट रोगों के प्रति मध्यम सहनशील है।

कुसुम की नवीन विकसित किस्म आई.जी.के.वी. कुसुम (आर.एस.एस. 2016-03) अधिक तेल (34 से 35 प्रतिशत) की मात्रा वाली किस्म है। इसमें तेल की मात्रा अन्य किस्मों की अपेक्षा काफी अधिक है। यह 138 से 140 दिन में पकने वाली तथा 27 क्विंटल प्रति हैक्टेयर औसत उपज देने वाली किस्म है। इसके फूलों का रंग फ्लावरिंग के समय पीला होता है जो बाद में सूखते समय लाल हो जाता है। यह किस्म अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग के प्रति पर्याप्त निरोधक है। अलसी की नवीन किस्म आर.एल.सी.-164 वर्षा आश्रित क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त है। यह किस्म 150 से 160 दिन में पकती है तथा 12.6 क्विंटल प्रति हैक्टेयर औसत उपज देती है। इसके दानों में तेल की मात्र 32.6 प्रतिशत तक पाई जाती है। यह किस्म अल्टरनेरिया ब्लाइट एवं रस्ट रोगों के प्रति निरोधक है। इसी प्रकार अलसी की आर.एल.सी.-167 किस्म सिंचित क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त है। यह किस्म 161 दिनों में पकती है तथा 13 क्विंटल प्रति हैक्टेयर औसत उपज देती है। इसके बीजों में तेल की मात्रा 34.25 प्रतिशत तक पाई गई है। यह किस्म बड फ्लाइ कीट के प्रति निरोधक है।

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

LIVE
रोमांच से भरपूर रहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का दूसरा दिन 5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ी दिखा रहे हैं अपना दम... बस्तर का वैली नेशनल पार्क कब होगा यूनेस्को की सूची में शामिल? 40 वर्षों से जारी है मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का... मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित... पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान, 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिले... मणिपुर में तनाव के बाद पांच दिनों के लिए इंटरनेट सस्पेंड, स्कूल भी बंद शासन और सामुदायिक सहभागिता से ग्राम अमरकोट अब पेयजल की समस्या से मुक्ति की ओर जल जीवन मिशन के तहत गा... I.N.D.I.A में ये क्‍या हो गया? पंजाब में AAP बनाम कांग्रेस, बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस में ठनी छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ BJP लाई 'आरोप पत्र', संबित पात्रा बोले- '316 वादे राहुल गांधी ने किए थे और.... BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के गिरफ्तारी वारंट जारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला मोदी ने चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया, कांग्रेस अब तक शांत मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों की हत्या बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 3 विधायकों सहित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा... सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शा... रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में फिर यूक्रेन ने किया बड़ा हमला, सेना के दो जनरल समेत 9 लोगों की मौत, निज्जर ने भारत में आतंकी हमलों के लिए की फंडिंग, कनाडा में कैंप लगाकर देता था हथियार चलाने की ट्रेनि... चुनाव से पहले जीतू पटवारी का बढ़ा कद, कांग्रेस ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2024 का कैलेंडर, जानिए कब होंगे एमपीपीएससी के एग्जाम दिग्विजय सिंह के भाई ने राघव-परिणीति की शादी के खर्च पर उठाए सवाल- 'केजरीवाल बताएं काला धन कहां से आ... सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले-'जब सनातन का अपमान होता है तो आप...' सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री ने बताया 'बेचारा', कहा- 'ये रावण के खानदान..' ढाई करोड़ की प्राचीन मूर्ति की तस्करी करते तीन तस्कर गिरफ्तार ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार स्कूल वैन में लगी आग, तीन बच्चियां झुलसी : अभिभावकों ने लगाया अनफि ट गाड़ी चलाने का आरोप, प्राचार्य ... खुद के किए पापों पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले नेता हैं अरुण वोरा - जितेन्द्र वर्मा छत्तीसगढ़ निचली बस्तियों व सड़कों में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सिर्फ नाम के, स्वच्छता में कोई सरोकार नहीं ! 2 घंटे की बारिश में चरमराई सफाई... देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज नो कार डे मनाया जाएगा मध्य प्रदेश: NGT ने अपने आदेश में किया संशोधन, मुख्य सचिव को लेकर की गई टिप्पणी भी ली वापस बीजेपी से इस्तीफा देकर AAP में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता मीणा, सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता उमा भारती ने महिला आरक्षण पर उठाया ये बड़ा सवाल, 23 को भोपाल में बुलाई ओबीसी नेताओं की बैठक आज खुल रहा ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, इश्यू में पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें आरएसएस को संस्थानों पर कब्जा नहीं करने देंगे’, कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की नॉर्वे वाली क्लिप कनाडा की हो रही फजीहत, बन रहा आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह', भारतीय विदेश मंत्रालय की निज्जर विवाद प... किसानों और भूमिहीन मजदूरों को मिलेगी इसी माह न्याय योजना की तीसरी किश्त राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायपुर में एस.पी. डेव्लपर्स प्रा.लि. को 4.32 करोड़ रूपए की राशि रहेजा रेसीडेंशियल कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के ख... गोधन न्याय योजना की वर्चुअल समीक्षा बैठक 22 सितम्बर को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता राज्य शासन ने जारी ... छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महंगाई से निपटने में महिलाओं को मिली मदद: श्रीमती प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य: प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात Asian Games 2023: भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बॉक्सर लवलीना उद्घाटन समारोह में होंगी ध्वजवा... महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री... दीपक बैज के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराया भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी AAP की दूसरी लिस्ट की संभावना:20 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं जारी, पदाधिकारियों से प्रदेश प्रभार... 'वायनाड सीट रिजर्व हो गई तो कहेंगे कि...', अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, महिला आरक्षण लागू होने मे... BJP छोड़ कांग्रेस में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी, राजेश पटेल ने थामा 'हाथ बस्तर में सीएम केजरीवाल का एलान- 'सरकार आई तो एक महीने के अंदर लागू करेंगे पेसा कानून' कांग्रेस के प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन के बाद फिर रेलवे ने बड़ा झटका दिया है. 12 पैसेंजर ट्रेनों ... अरविंद नेताम ने अपनी नई पार्टी के नाम का किया ऐलान, 50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, ये होगा मुद्दा 'देश का लोकप्रिय नाम भारत रहा है इसलिए...', बोले RSS के मनमोहन वैद्य, सनातन धर्म पर भी दिया बयान अमित शाह के आरोपों पर CM नीतीश ने कड़े तेवर में दिया जवाब, कहा- 'वो लोग आते हैं तो अंड-बंड... कब लॉन्च होगी भारत जोड़ो यात्रा 2.0? CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने खोला राज लाखों के लोहे के बंडल की चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार लूटपाट करने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार लाखों का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार युवक की पीट-पीटकर हत्या चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार से 6 लाख 20 हजार बरामद विधायक, महापौर व आयुक्त ने सड़कों की सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश डिजिटल तकनीक से भाजपा को पटखनी देने की है पूरी तैयारी 21 सितंबर को भिलाई में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन 19 को गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व पर पशुवध गृह व मटन मार्केट बंद रहेगी.. लोक मंजरी का 31वां स्थापना दिवस समारोह कल, कविता वासनिक लोक गायिका को "मंजरी सम्मान ज्योति गजपाल ने बढ़ाया दुर्ग शहर का मान महापौर बनी रिसाली रेडियंस की कैप्टन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति.. भविष्य से खिलवाड़! हाथ में चप्पल, कंधों पर बैग, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे रतलाम से गिरफ्तार ISIS आतंकी ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया रांची, पूछताछ में खजूरी देवड़ा के राहुल सेन... महाकाल में शुल्क को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, कांग्रेस बोली- सरकार बनी तो फ्री में कराएंगे दर... पैरा-मेडिकल छात्रों ने रैली निकाल BJP को दिया अल्टीमेटम, 'परीक्षा नहीं तो वोट नहीं सिंगरौली के प्राथमिक स्कूल की शर्मनाक तस्वीर! मिड डे मील खाने के बाद बर्तनों को खुद धोने को मजबूर बच... आज खत्म हो रहा है ED निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल, तीसरे विस्तार को SC ने दिया था अवैध करार सशस्त्र बलों के लिए खरीदे जाएंगे 45000 करोड़ के रक्षा उपकरण, डीएसी ने दी मंजूरी ब्रिटेन में अमेरिकन एक्सएल बुली ब्रीड के कुत्तों को किया गया बैन, जानें वजह कॉलेजियम पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ का अहम बयान, 'यह कहना गलत है कि...' पति का दूसरी महिला के साथ रहना गलत नहीं; दिल्ली हाईकोर्ट ने किस आधार पर कही ये बात 'यहां शिवराज और कमलनाथ नहीं...सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे', सिवनी में बोले स्वामी रामभद्राचार्य मध्य प्रदेश के गृह मंत्री के जिले में दो गुटों में खूनी झड़प, 5 लोगों की गई जान, कई घायल बिहार से बनी फर्जी मार्कशीट से नौकरी हासिल कर करता रहा पोस्टमैन की नौकरी, फिर एक दिन ऐसे हुआ खुलासा मध्य प्रदेश के बीना में जनसभा करेंगे पीएम मोदी, बीना रिफाइनरी समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात चंद्रयान 3 की सफलता को इंदौर में मिलेगा स्थाई स्वरूप, प्रतिकृति लगाई रेप्लिका भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम बने सिंगापुर के नौवें राष्ट्रपति, शपथ लेने के बाद संभाला कार्यभार आइसक्रीम देख छीना झपटी करने लगे बंदर, लूट-लूटकर साफ कर डाला पूरा बॉक्स, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये VIDE... सजायाफ्ता नेता क्या अब आजीवन नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट को दी गई ये अहम सलाह मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट रनवे से फिसला, विमान के हुए दो टुकड़े, 6 यात्री और दो क्र... ट्रेनों का परिचालन बार-बार रद्द किए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने पटरी पर बैठकर रोकी ट्रेन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 17 सितम्बर को घोषित करेगी प्रत्याशियों के नाम.... 24 घण्टे के अंदर ही सुलझाया अंधे कत्ल का गुत्थी, प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा निरीक्षण कर कलेक्टर ने ठगड़ा बांध 20 सितंबर तक पूरा करने दिये निर्देश शहर में दूध का व्यवसाय करने वाले डेयरी मालिकों के साथ आयुक्त ने ली बैठक चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया धमतरी जिला न्यायालय का औचक निरीक्षण सी-मार्ट का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर,जल्द शुभारंभ करने के निर्देश कितने मौजूदा सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल और गंभीर आपराधिक मामले ? सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत बढ़ाई गई, ED ने सुप्रीम कोर्ट में की ये मांग हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, संदीप पाठक बोले- 'गठबंधन सिर्फ लोकसभा...' केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से 2 लोगों की मौत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि