बेमेतरा(amulybharat.in)बेमेतरा जिले में स्वामी आत्मानंद (उत्कृष्ट) विद्यालय योजना के तहत प्रबंधन समिति नवागढ़/बेरला़ जिला बेमेतरा द्वारा संचालित शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय नवागढ़ में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. द्वारा प्राचार्य (अंग्रेजी माध्यम) प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित, व्याख्याता हिन्दी-02 पद, व्याख्याता अंग्रेजी-02 पद, व्याख्याता संस्कृत-01 पद, व्याख्याता गणित-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता गणित-01 पद (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता भौतिक-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-01 पद (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता रसायन-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता वाणिज्य-02 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता सामाजिक विज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक पूर्व मा. शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-04 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-02 पद (हिन्दी माध्यम), व्यायाम शिक्षक-01 पद, सहायक शिक्षक-5 पद (अंग्रेजी माध्यम), ग्रंथपाल-01 पद, कम्प्यूटर शिक्षक-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगषाला-03 पद, लेखापाल/सहायक ग्रेड-2, 01 पद, सहायक ग्रेड-03 01 पद, कुल 30 पद एवं शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बेरला हेतु प्राचार्य (अंगे्रजी माध्यम) प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित, व्याख्याता हिन्दी-02 पद, व्याख्याता अंग्रेजी-02 पद, व्याख्याता संस्कृत-01 पद, व्याख्याता गणित-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता गणित-01 पद (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता भौतिक-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-01 पद (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता रसायन-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता वाणिज्य-02 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता सामाजिक विज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक पूर्व मा. शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-04 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-02 पद (हिन्दी माध्यम), व्यायाम शिक्षक-01 पद, सहायक शिक्षक-5 पद (अंग्रेजी माध्यम), ग्रंथपाल -01 पद, कम्प्यूटर शिक्षक-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला-03 पद, लेखापाल/सहायक ग्रेड-2, 01 पद, सहायक ग्रेड-03 01 पद, कुल 30 पद संविदा/प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु पद प्राप्त हुआ है।
अभ्यर्थियों से 27 मई 2021 से 15 जून 2021 तक आवेदन फार्म कार्यालय द्वारा निर्धारित काउंटर पर लिया गया है। फार्म जमा करने के अंतिम तिथि तक शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय नवागढ़ में कुल 33 शैक्षणिक पद विरूद्व 1190 आवेदन एवं कुल 2 गैर शैक्षणिक पद विरूद्व 49 आवेदन कुल 1239 आवेदन तथा शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बेरला में कुल 33 शैक्षणिक पद विरूद्व 1324 आवेदन एवं कुल 2 गैर शैक्षणिक पद विरूद्व 55 आवेदन कुल 1379 आवेदन प्राप्त हुआ है। उक्त दोनो शालाओं हेतु कुल 2618 आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदन पत्रों का पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत प्राप्त आवेदनों की सूची दावा आपत्ति हेतु जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https:// bemetara.gov.in में अपलोड किया गया है।
अभ्यर्थी द्वारा शासकीय वेब-साईट से दावा आपत्ति सूची डाउनलोड कर देखा जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी के नाम, योग्यता आदि में कोई त्रुटि हो तो कार्य दिवस में कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के स्थापना कक्ष में 22 जुलाई 2021 तक प्रमाणित दस्तावेज सहित निर्धारित दावा आपत्ति प्रपत्र में प्रस्तुत कर सकते है, निर्धारित तिथि के पश्चात् दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
