धरना प्रदर्शन में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से जुटे सैकड़ों की संख्या में
कार्यकत्ता
दुर्ग। जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को हिन्दी भवन के पास धरना व प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
प्रदर्शनकारी भाजपाईयों का कहना था कि किसानों से एक-एक दाना अन्न खरीदने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार किसान हितैषी वादों को भूल गई है। किसान वर्तमान में खाद संकट से जूझ रहे है। खाद संकट का समाधान नहीं कर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना उपरांत किसानों की मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और किसानों की समस्याओं का जल्द निदान करने की दिशा में उचित पहल करने की मांग की गई। इसके पहले दुर्ग विधानसभा स्तरीय धरना में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व प्रदर्शन के नेतृत्वकत्ता विनायक ताम्रकार ने कहा कि जब से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आई है, तब से
किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसानों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे। जिसे प्रदेश सरकार भूल गई है।
पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से आने वाली खाद को कांग्रेस की प्रदेश सरकार निजी हाथों में बेचकर काला बाजारी को बढ़ावा दे रही है। जो गलत है। जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद किसानों की दुर्दशा दुर्भाग्यजनक है। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को वर्मी खाद को जबरदस्ती बेचा जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तब तक किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगी, जब तक की भूपेश सरकार अपनी किसान विरोधी नीतियों को नहीं बदलती।
जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला भाजयुमों अध्यक्ष नितेश साहू,उपासना चंद्राकर ने भी छत्तीसगढ़ की किसान विरोधी भपेश सरकार को जमकर लताड़ा। धरना का संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी द्वारा किया गया।
