रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल
भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलने वाली पार्टी है। झूठ बोलकर आम लोगों को बरगलाने का काम करने वाली पार्टी है। सच्चाई से उसने मुंह मोड़ रखा है। प्रत्येक मामलों में वह झूठ बोलने के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के लोग संसद में चर्चा करने से भागते रहे। किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से बचने की कोशिश करते रहे। ऐसी पार्टी के नेता कहीं किसी विषय पर बहस करने के योग्य नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस के एक नेता के द्वारा भाजपा के नेताओं सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को चर्चा के लिए दी गई चुनौती पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग संस्कृति से नहीं चलने देना चाहते ताकि वे लोग किसी भी मुद्दे पर बेनकाब ना हो जाए।
वे लोग चर्चा करेंगे तो उनकी परत दर परत धज्जियां उखड़ने लगेगी। प्रमोद सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम हो रहा है। कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है तो वह हर जगह चर्चा करने से भाग रही है।
ऐसे लोग कहीं भी चर्चा नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ मुद्दा ही नहीं है। संसद में सुरक्षा में लगे मार्शलों पर हमला किया गया। ऐसी शर्मनाक हरकतें कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। इसका वीडियो सबके सामने है। झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी का विरोध करते हैं तब भी हमें मर्यादित भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए यह हमारी संस्कृति है।उन्हें किसी भी बहस के लिए बड़े नेताओं तक जाने की जरूरत नहीं भाजपा का छोटा-छोटा कार्यकर्ताओं भी उनसे बहस करने में सक्षम है।