*डुमरडीह महिला कांग्रेस की बहनों ने थाना उतई के पुलिस भाईयों को राखी बांधकर देश सेवा का वचन लिया*
फोटो उतई।भाई बहन की अटूट प्रेम और स्नेह का मजबूत प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व पर महिल कांग्रेस डुमरडीह के बहनों के द्वारा उतई थाना में पदस्थ हम सब की सुरक्षा में हमेशा तात्पर्य रहने वाले पुलिस भाइयों को रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र बंधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और महिल कांग्रेस की बहनों ने कहा कि कोई भी भाई का हाथ की कलाई सूना ना हो इस उद्देश्य से हम सभी ने पुलिस भाईयों दिन रात हमारे सुरक्षा में लगे रहते हैं। जिस कारण परिवार से दूर रहते हैं। उनकी कलाई सुनी ना हो इस कारण से हम सब हर साल पुलिस भाईयों को रक्षा सूत्र बांधते और प्रधान आरक्षक महिला पुलिस हेमलता वर्मा ने भी सभी पुलिस वालो को राखी बांधी और बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस वालो ने कहा कि यह पल बहुत स्मरणीय है इससे हम सब को घर से दूर रहने आ अहसास नहीं होता। यह मार्मिक क्षण था और पूरा थाना हर्ष से गुंज उठा। इस अवसर पर उप सरपंच प्रदीप पाटिल ने कहा की महिला कांग्रेस की कार्य बहुत सहरानीय है। यह पल बहुत यादगार बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य रूप से उपस्थित डुमरडीह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता बाई पुरैना,उपाध्यक्ष कुसुमलता बाई जांगडे, पंच अनीता बंजारे,रेखा बाई,रानी, उप सरपंच प्रदीप पाटिल, पुलिस आरक्षक नारायण ठाकुर,गिरधर वर्मा, यशवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक साहू सर,देवांगन मेजर और बहुत सारे पुलिस वाले उपस्थित थे।

डूमरडीह महिला कांग्रेस की बहनो ने उतई थाना के पुलिस कर्मियों को राखी बांध लिया रक्षा का वचन
previous post