प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कटाक्ष किया- मंत्री, विधायकों और सीएम भूपेश बघेल के पास दिल्ली जाने का समय है। शक्ति प्रदर्शन और कुर्सी दौड़ करने का समय है, लेकिन सूखे की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों के लिए समय नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि बिना रिपोर्ट के किसानों तक राहत कैसे पहुंचाएंगे?
कुर्सी बचाने के लिए किसानों का कंधा इस्तेमाल कर रही सरकार: विष्णु
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार केवल अपने राजनीतिक लाभ और अपनी कुर्सी बचने के लिए किसानों का कंधा इस्तेमाल करती है। यह सरकार ऐसी कमरों में बैठ कर किसानों का निर्णय करती है और मुख्यमंत्री बघेल खुद को किसान हितैषी बताते नहीं थकते
