बिलासपुर। घर से भागकर शादी करने के बाद अपने ससुराल में रह रहे युवक को मौसी की समझाइश नागवार गुजरी। उसने अपनी सास और पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही मौसी की पिटाई कर दी। मारपीट से आहत महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कुदुदंड में रहने वाली गंगोत्री यादव घरेलु सहायिका का काम करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बहन का बेटा धनसाय उनके साथ रहता था।
उसने मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की को भागाकर शादी कर लिया। इसके बाद वह किराए के मकान में अपनी पत्नी और सास के साथ रहता था। इसके बाद भी वह अपनी मौसी के घर आना जाना करता था। इस पर महिला ने उसके घर जाकर अपने घर आने से मना किया। साथ ही समझाइश भी दी। इसके बाद शाम पांच बजे युवक अपनी पत्नी और सास के साथ मौसी के घर आया।
उसने अपनी मौसी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसमें उसकी पत्नी और सास ने भी साथ दिया। मारपीट के बीच गंगोत्री की बड़ी बहन द्रोपती यादव ने बीच-बचाव किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई सुरेश यादव को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सास और पत्नी ने उकसाया
महिला ने बताया कि उसने अपनी बहने के बेटे को समझाइश दी। साथ ही अपने परिवार के साथ अच्छे से रहने कहा था। इसके बाद वह अपनी पत्नी और सास के साथ आकर मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी सास और पत्नी उसे उकसा रहे थे।