परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर करेगा 21 इकाईयों के निवृतमान पदाधिकारीयो का सम्मान जानिये कब होगा सम्मान
रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल
परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर के पूरे 21 इकाई में पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो चुका है। जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।
सभी इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों का *विदाई सम्मान* तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों का *स्वागत सम्मान* इस मंच के माध्यम से किया जाना है। साथ ही समाज के पुरोधाओं एवं वरिष्ठ जनों का, सम्मान होना है। मां कर्मा के भजनों का संगीत के माध्यम से प्रस्तुति होगी। दोपहर को आप सभी के आतिथ्य में भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
*सम्मान समारोह 2021* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू जी होंगे। साथ ही साथ तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारी गण एवं सभी परिक्षेत्र के अध्यक्षों का आगमन होगा। जिसके द्वारा हमें समाज को विकास की दिशा में आगे ले जाने एवं आपसी समरसता बनाने हेतु मार्गदर्शन मिलेगा।
क्योंकि 2 वर्ष तक लगातार कोरोना महामारी के कारण किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नहीं हो पाया है। कहीं ना कहीं वर्तमान समय अनुकूल अवस्था में हैं। इस कारण इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त पूर्व स्थानीय अध्यक्ष गण एवं उनके टीम, नवनिर्वाचित अध्यक्षगण एवं उनके टीम, सभी युवा साथियों एवं सामाजिक बंधुओं माताओं से आग्रह है आप लोग अधिक से अधिक संख्या में अपनी पावन उपस्थिति प्रदान करें।
कार्यक्रम विवरण
———————-
*स्थान– साहू सदन* *जामगांव आर*
*दिनांक 26 -09- 2021*
*दिन –रविवार*
*समय सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक*
सभी स्थानीय अध्यक्ष गणों से निवेदन है कि इस कार्यक्रम की जानकारी समाज के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से दें।उपरोक्त जानकारी डॉ गुलाब साहू
अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर ने दी है।
