प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। वे भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 3.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों और भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनकी अगवानी की। संधू ने नमस्ते USA कहकर मोदी का अभिवादन किया। वहीं मोदी के स्वागत के लिए काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे और वॉशिंगटन में बारिश होने के बावजूद उनके उत्साह में कमी नहीं दिख रही थी।
Add A Comment