अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन सेवा दिवस पर दुर्ग जिला अस्पताल में स्थित आश्रय गृह में बजुर्गों का सम्मान कर साल वितरण किया गया। सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह दुर्ग के द्वारा
दुर्ग निगम आयुक्त के निर्देश व महापौर धीरज बाकलीवाल, मुक्तेश तन्हा प्रबन्धक, के मार्गदर्शन पर आज राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत दुर्ग निगम द्वारा संचालित आश्रय गृह दुर्ग में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया गया जिसमें आश्रय गृह में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती चंचल अग्रवाल के द्वारा शाल वितरण कर सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक साथ नाश्ता, भोजन कराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस
हर साल 1 अक्टूबर को वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस(International Day of Older Persons) के रूप में मनाया जाता है बुजुर्गों की भलाई और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और उनकी ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत की थी।