रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल
भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण की बैठक सम्पन्न, भविष्य की बनाई रणनीति
दुर्ग(अमुल्य भारत) दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक चंदखुरी के राजीव लोचन भवन में सम्पन्न। भाजपा प्रदेश मंत्री मुख्य वक्ता राकेश यादव जी, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू जी, पूर्व विधायक रमशिला साहू जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन जी, भाजपा अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू जी, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष राजीव पांडे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजित चन्द्राकर जी, चंदखुरी सरपंच हेमलता देशमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
