हनोदा के युवा कर रहे अश्वमेद यज्ञ का प्रचार
हनोदा-दुर्ग।मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के मूल उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में भिलाई के सेक्टर सेवन में होने वाले 151कुंडिया विराट आश्वमेद यज्ञ के प्रचार के लिए गायत्री परिवार हनोदा के युवाओं की टोली द्वारा दुर्ग जिले के ग्रामीण छेत्रो के अलग अलग गांव जा कर दीप यज्ञ के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रही है।जिसका संचालन श्री हिमांशु साहू,कुलेश्वरी,गीतांजलि,यामिनी,विभा,भूपेंद्र,भेषराम,राजू,यावेंद्र, राहुल,योगिता,चंचल,गौरी,निशा,अरुण यशवंत द्वारा की जा रही कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी गांव में मंत्रालेखन बांटे जा रहे है साथ ही निःशुल्क विभिन्न संस्कार करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी कड़ी में ग्राम भानपुरी,कोकड़ी,कोडिया के बाद आज ग्राम हनोदा में दिपयज्ञ का कार्यक्रम किया गया जिसमे ग्रामीणों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के वरिष्ठ डॉ.सी.एल.साहू ने कहा अश्वमेद यज्ञ के प्रचार का यह सबसे अच्छा तरीका है महत्वपूर्ण बात यह है कि इस यज्ञ का प्रचार नए पीढ़ी के युवा कर रहे है।
श्री गौकरण टंडन नर बताया इस यज्ञ से अपनी भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित कर भारत को फिरसे विश्व गुरु बनाने की दिशा में यह नीव का पथ्थर साबित होगा।
श्री देवी प्रसाद साहू ने कहा इस विशाल यज्ञ में मुख्य रूप से श्रध्येय शैलबाला पंड्या(श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट व वर्तमान प्रमुख(संचालिका)शांतिकुंज एवं श्री चिन्मय पंड्या जी(कुलपति)देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार शामिल होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम के गोवर्धन साहू,सुरेश साहू,हेमलाल कुम्भकार,भानुप्रताप मेश्राम,शिव साहू,जय,थानेश सहित ग्राम के महिलायें, बच्चे व बुजुर्ग उपस्थित थे।
