Home Uncategorized नरेन्द्र नाथ को स्वामी विवेकानंद बनाने में सबसे बड़ा योगदान रायपुर और छत्तीसगढ़ का: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नरेन्द्र नाथ को स्वामी विवेकानंद बनाने में सबसे बड़ा योगदान रायपुर और छत्तीसगढ़ का: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

by admin

स्वामी विवेकानंद का निवास स्थान रहा रायपुर का प्राचीन डे भवन अंतर्राष्ट्रीय स्मारक के रूप में होगा विकसित
-मुख्यमंत्री ने ’डे-भवन’ के जीर्णाेंद्धार कार्याें का किया शिलान्यास
-स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को दिखाई मानव सेवा की राह
-राजीव युवा मितान क्लबों को 19.14 करोड़ रूपए की राशि वितरित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए उनसे जुड़े रायपुर के प्राचीन डे भवन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ के जीर्णाेंद्धार कार्याें का शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरूष और युग निर्माता थे, जिन्होंने पूरी दुनिया को मानवता की सेवा की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र नाथ को स्वामी विवेकानंद बनाने में सबसे बड़ा योगदान रायपुर और छत्तीसगढ़ का है। कोई भी व्यक्ति किशोरावस्था में जो सीखता है वह जीवन भर काम आता है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी 12 वर्ष से 14 वर्ष किशोरवस्था का समय रायपुर में बिताया। निश्चित रूप से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके पहले डे भवन का अवलोकन भी किया। गांधी मैदान पहंुचने पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने कोलकाता के बाद अपने जीवन का सर्वाधिक समय रायपुर में बिताया था। रायपुर प्रवास के दौरान वे अपने माता-पिता के साथ रायपुर के डे-भवन में रहे थे। शिलान्यास के साथ डे-भवन के मूल स्वरूप में जीर्णोंद्धार कार्य का आज शुभारंभ हुआ। डे-भवन का जीर्णोद्धार लगभग 4.50 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 21 जिलों के 7718 राजीव युवा मितान क्लबों को 19 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपए की राशि अंतरित की। इसे मिलाकर राजीव युवा मितान क्लबों को अब तक 52.40 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके माध्यम से सब इंस्पेक्टर के 971 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वाेत्तमानंद जी महाराज ने की। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एचएस उपाध्याय, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद, स्वामी सत्यरूपानंद, स्वामी निखिलात्मानंद जी का डे भवन को स्मारक के रूप में विकसित करने का जो सपना अधूरा रह गया था, आज साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भवन में संचालित स्कूल को लगभग ढ़ाई करोड़ रूपए की लागत से निर्मित नये भवन में स्थानांतरित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को उठो, जागो और लक्ष्य को हासिल करो का संदेश दिया था। युवाओं को रूकना, थकना नही है, निरंतर आगे चलना है, जिससे लक्ष्य हासिल हो सके। वे क्रांतिकारी विचारक थे। उन्होंने कहा था कि युवाओं को धर्म की घुट्टी पिलाने की जगह मैं उन्हें फुटबाल के मैदान में देखना पसंद करूंगा। तत्कालीन भारत में अशिक्षा और भुखमरी का बोल बाला था। उनका कहना था कि लोगों को पहले शिक्षा, भोजन और रोजगार दिलाया जाए। उसके बाद धर्म और मोक्ष की बात हो। उन्होंने कहा था कि आधुनिक युग में वह नास्तिक है, जिसका खुद पर विश्वास नही है। उन्होंने शिव भाव से जीव की सेवा करने का संदेश दिया। मानव सेवा से ही ईश्वर की सेवा हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो महापुरूष आए हैं उनसे जुड़े स्थानों को विकसित करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। हमने गुरू घासीदास धाम को विकसित करने का कार्य किया। उनसे जुड़े स्थानों को विकसित किया जा रहा है। गुरू नानकदेव जी से जुड़े गढ़फुलझर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय किया गया है। इसके साथ ही साथ भगवान राम से जुड़े स्थलों को राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिरपुर स्थित बौद्ध परिसर को विकसित किया जा रहा है। नागार्जुन की तपोभूमि को भी विकसित किया जा रहा है। हमारी संस्कृति पांच हजार साल पुरानी है। यहां प्राचीन नाट्यशाला है। रींवा और तरीघाट जैसे पुरातात्विक स्थल हैं, जिन्हें दुनिया के मानचित्र पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजीव युवा मितान क्लब का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जोड़ने, उनकी खेल प्रतिभा को विकसित करने और युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वामी सर्वाेत्तमानंद जी महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने रायपुर में संगीत, पाककला, शतरंज सीखा, जितने वे कोलकाता के पुत्र रहे उतने वे रायपुर के भी पुत्र रहे। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण है। इसे बचाकर रखा जाना चाहिए। संग्राहालय की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे हमारी सांस्कृतिक विरासत का क्रम हमारी स्मृतियों में बना रहता है। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, तीज त्यौहार और धरोहरों को सहेजने और सवारने का कार्य किया जा रहा है।
विवेकानंद विद्यापीठ के संचालक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि स्वामी विवेकानंद रायपुर के जिस भवन में रहे उसका संरक्षण कार्य का शुभारंभ आज किया जा रहा है। सन् 1960 में स्वामी आत्मानंद रायपुर आये थे। तब उनकी यह इच्छा रही कि इस भवन में स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाए। इस शुभ कार्य को संपन्न करने का अवसर आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मिला है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ। हम उन्हें युगाचार्य के नाम से जानते हैं। हम उन्हें युगाचार्य इसलिए कहते हैं क्योंकि जो युग के अनुकूल दर्शन का व्याख्यान करते हैं वो युगाचार्य कहलाते हैं। उन्होंने सोये हुए भारत को जगाने का काम किया, उसे नवीन दिशा दी। वे यद्यपि प्रत्यक्ष राजनीति में शामिल नहीं रहे, परन्तु उन्होंने देश को स्वतंत्र करने के लिए जो विचार दिए वह अनेक क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। आधुनिक युग में जितने भी राष्ट्र निर्माता हुए सभी को उनके विचारों से प्रेरणा मिली। उनके दलितों और अस्पृश्यों के प्रति अप्रतिम करूणा गांधी जी के हरिजन सेवा के माध्यम से प्रकट हुई। उनके आत्मविश्वास ने गांधी जी के चरखे का रूप धारण किया। उनके तकनीकी शिक्षा के प्रचार की अदम्य अभिलाषा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के आधुनिक औद्योगिक तीर्थों को साकार किया। उनका आध्यात्मिक संदेश महर्षि अरविन्द के माध्यम से मुखरित हुआ। उनकी देश की पराधीनता की बेड़ियों को काटने की प्रबल तमन्ना ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को जन्म दिया। इतना ही नही पाश्चात्य दार्शनिक मैक्समूलर भी स्वामी जी के विचारों से प्रभावित थे।
डॉ. वर्मा ने कहा कि साम्यवाद और समाजवाद, कल्याणकारी तत्वों के मूल स्वामी विवेकानंद के चिन्तन में मिलते हैं। विज्ञान को सही दिशा निर्देश स्वामी विवेकानंद देते हैं। जीवन में शिक्षा का वास्तविक स्वरूप क्या हो यह शिक्षा स्वामी विवेकानंद हमें बताते है। धर्म का वास्तविक स्वरूप क्या हो इसका भी उन्होंने आख्यान किया है। मनुष्य ही सबसे बड़ा ईश्वर है और मनुष्य की पूजा करना ही सबसे बड़ी ईश्वर की पूजा है। शिव भाव से जीव सेवा का सूत्र स्वामी विवेकानंद देते है। धर्म और विज्ञान में समन्वय स्वामी जी करते हैं और यह राष्ट्र हमारा ईश्वर है। हमें सबसे पहले इसकी पूजा करनी चाहिए। स्वामी जी कहा करते थे कि यदि कोई तुमसे पूछे कि तुम्हारा धर्म क्या है, तो तुम कहो कि तुम्हारा धर्म भारत है। तुमसे पूछे कि तुम्हारा ईष्ट क्या है तो तुम कहो कि मेरा ईष्ट भारत माता है। इस प्रकार स्वामी जी ने जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित किया। इसलिए रामधारी सिंह दिनकर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के बारे में एक बहुत संुदर बात लिखी है कि अभिनव भारत को जो कुछ भी कहना था, वह स्वामी विवेकानंद जी के मुख से उद्दीर्ण हुआ। अभिनव भारत को जिस दिशा की ओर जाना था, उसका स्पष्ट संकेत स्वामी जी ने दिया है। स्वामी विवेकानंद वह सेतु है, जिसमें प्राचीन और नवीन भारत प्रगाढ़ आलिंगन करते हैं। स्वामी विवेकानंद वह सेतु है, जिसमें धर्म और विज्ञान, राजनीति और धर्म सब एक साथ समाहित होते हैं। हम सभी के लिए गौरव का विषय यह है कि ऐसे स्वामी विवेकांनद ने छत्तीसगढ़ में अपने किशोरावस्था के 2 वर्ष रायपुर में बिताये। यहां रहकर उन्होंने जो अनुभूतियां संचित की वह उनके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रही। नरेन्द्रनाथ दत्त को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर के अनुभव बड़े महत्वपूर्ण रहे। आज इस महत्वपूर्ण दिन में एक महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि यह स्मारक एक अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र के रूप में विकसित होगा। हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं कि इस विषय में उन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किया और वर्षों से स्वामी विवेकानंद के अनुयायियों और सामान्य लोगों की जो लंबित इच्छा थी, वह आज पूरी हुई है।

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

LIVE
जनजातीय समाज की वाचिक परंपरा का अभिलेखीकरण भावी पीढ़ियों के लिए बनेगा पथ-प्रदर्शक : डॉ. संध्या भोई सफलता की कहानी स्वच्छता दीदी भी जुड़ी गोधन न्याय योजना से गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाकर हासिल किया... सफलता की कहानी - बाड़ी योजना से बालोद जिले के गौठान में लहलहा रही बारहमासी फल, फूल और सब्जियों की फसल... सफलता की कहानी गोधन न्याय योजना से गोबर हुआ अनमोल, मिल रहा गोबर का मोल जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिनदहाड़े बीच सड़क पर भालू, लोगों के उड़े होश एसईसीएल कर्मी की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में असल ऑपरेशन हुआ शुरू अब घर बैठे बनेंगे राशन कार्ड , मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी खुशखबरी भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को चेक और सामग्रियों का किया वितरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया चन्द्र मौली माता मंदिर में वृक्षारोपण जेनेरिक दवाईयों से नागरिकों ने बचाए 105.83 करोड़ रूपए सस्ती दवाईयों से 60 लाख से अधिक लोग हुए लाभान्... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी के अछोटा में किया बुनकर गुड़ी का लोकार्पण छग. संविदा कर्मचारी महासंघ नियमितीकरण रथ यात्रा निकालेगी 16 मई से कांग्रेसी 15 साल विपक्ष में रहे ,54 महीनो से सत्ता में है, इतना समय चुप कैसे रहे:ओपी चौधरी भाटापारा में बैठेंगे एडीएम, सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट मां आंगनबाड़ी में, बिटिया आत्मानन्द स्कूल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम सिंगारपुर स्थित माँ मावली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशव... मुख्यमंत्री से फ्रांस के कौंसल जनरल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत पहलवानों ने नहीं मानी खेल मंत्री की अपील? अंदरूनी झगड़े और चुनावी मौसम, कांग्रेस क्या करेगी ? शराब के नशे में एयर होस्टेस से बदसलूकी करने पर यात्री गिरफ्तार अडानी के खिलाफ चल रही जांच का समय बढ़वाने पर अड़ी सेबी नई विदेश व्यापार नीति: भारत में कपड़ा उद्योग में कामयाबी के कदम और बढ़ती चुनौतियां भाजपा की प्रोपोगेंडा फिल्म - संजय राउत सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और धांधली से जीती इतनी सीटें’, यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोलीं ... कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बने CBI के नए डायरेक्टर सरपंच के भाई की खेत में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 6 तालाबों के प्रदूषित पानी से मिलेगी जनता को राहत: वोरा कर्नाटक से भी बड़ी हो सकती है छत्तीसगढ़ की जीत! मुझ पर तरस खाने वाले मुख्यमंत्री जनता पर कब तरस खाएंगे: अरुण साव छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में मिलेंगे बोनस अंक आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के पद बढ़ाए गए, अब 920 पदों पर होगी भर्ती समाज के नवनिर्माण में ’नशा मुक्ति अभियान’ एक सराहनीय पहल - मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नशा किसी मामले में फायदेमंद नहीं : सीएम बघेल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नंबर बढ़वाने के नाम से छात्रों से कर रहा अवैध वसूली : धवल जैन केवरामुण्डा स्कूल से ग्रील उखाड़कर चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार मनेन्द्रगढ के रेस्ट हाउस में नेताओं-अधिकारियों का कब्जा, ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी करने वालो शातिर चोर गिरफ्तार, कर्नाटक में कांग्रेस की आंधी में उड़ गए बीजेपी के 14 मंत्री, नहीं बचा पाए अपनी सीट कर्नाटक की जनता ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बिल्कुल नकार दिया कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की बैठक, खरगे बोले- बीजेपी मुक्... आगामी खरीफ मौसम के लिए गौठानों में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के निर्देश वन विभाग अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 1920 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञों की नियुक्ति भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा की कर्नाटक सरकार जा रही है : सीएम भूपेश बघेल सुकमा में मारा गया खूंखार नक्सली कमांडर, ऑटोमेटिक राइफल भी जब्त छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर से जुड़े छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ का शराब घोटाला, महापौर के भाई अनवर ढेबर रिमांड पर गांव में देश की आजादी के 76 वर्ष बाद डामर सड़क पहुंची जाने पूरी खबर छत्तीसगढ़ आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पलटी, एक की मौत,तीन गंभीर बेबी पिंक बॉडीकॉन में तारा सुतारिया ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर पहलवानों और किसानों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम केरल में डूबी टूरिस्ट नाव, अब तक 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा यश ड्रीम रीयल स्टेट चिटफंड कंपनी (Yash Dream Real Estate Chit Fund Company ) के मामले का निपटारा 90 ... आईईडी विस्फोट में शामिल सात नक्सली गिरफ्तार, विवेचना जारी हज यात्रियों को तीसरी किश्त की राशि 15 मई तक जमा करने के निर्देश कौशल्या माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है कांग्रेस : संदीप यदु मुख्यमंत्री ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर दी शुभकामनाएं वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को भेंट की गई डिजिटल श्रीमद् भगवद्गीता कर्नाटक चुनाव में भाजपा की करारी हार दिख रही : कांग्रेस हार से डरकर भाजपा रच रही मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का षड्यंत्र : कांग्रेस अरनपुर नक्सली विस्फोट में शामिल चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी कृत्रिम अंग के लिए दिव्यांगजनों ने दी अपने हाथ-पैर की माप राष्ट्रपति के भाषण के दौरान बत्ती हुई गुल, 9 मिनट तक छाया रहा अंधेरा; सुरक्षा को लेकर उठे सवाल कोई भी धर्म या राजनीतिक दल भारत के संविधान से बड़ा नहीं : जगद्गुरु शंकराचार्य परिणय सूत्र में बंधे 108 नि:शक्तजन जोड़े मूकबधिर महिला से मारपीट कर किया दुष्कर्म दुर्ग जिला थोक उपभोक्ता भंडार के विनोद ताम्रकार बने अध्यक्ष सूने मकान से चोरों ने दो लाख 75 हजार नगद व सोने-चांदी पर किया हाथ साफ मुरकराज कोण्डा से नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आईईडी बरामद युवक की सिर कुचल कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी महापौर के भाई अनवर चार दिन के रिमांड पर, ईडी की मांग अदालत ने किया मंजूर महामाया एयरपोर्ट के रनवे को देखकर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी, कहां सरगुजा की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से ... सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए दिशा कॉलेज के छात्र छात्राओं को बताए गए यातायात के नियम... सरगुजा से दिल्ली, रायपुर और बनारस फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजेंगे : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पीएचई सचिव डॉ. भारतीदासन ने धमतरी और कांकेर जिले का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों की स्थिति देखी 7 मई से अलविदा तनाव शिविर का आयोजन दुर्ग में महंगी शॉपिंग, विदेश यात्रा के साथ दूसरे हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर टैक्स विभाग की नजर, कस सकता है ऐसे... विप्रो ने नई शर्त के साथ घटा दी फ्रेशर्स की सैलरी, जानें फ्रेशर्स ने इसके बाद नौकरी ली या नहीं छंटनी पर बोले वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, कंपनियों को रखना चाहिए अपने कर्मचारियों का ध्यान शरद पवार के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल बोले- 'यह कहना मुश्किल कि. मितानिन और आंगनबाड़ी की बहनें मानवता की सेवा की मिसाल: भूपेश बघेल आस्था संस्थान निर्धन दिव्यांगजनों का बना सहारा, विवाह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर की पहल केजरीवाल ही नहीं राघव चड्ढा भी थे दिल्ली शराब घोटाले में शामिल, ईडी की चार्जशीट में बड़ा दावा Priyanka Chopra ने मेट गाला इवेंट में पहना बेहद महंगा डायमंड नेकलेस, करोड़ों में नहीं अरबों में है क... अररिया-पूर्णिया मार्ग NH-57 पर पलटी बीयर से भरी ट्रक, मच गई लूट, जानें फिर क्या हुआ? कांग्रेस ने PFI से की बजरंग दल की तुलना, बैन करने की बात- सीएम सरमा ने किया पलटवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का कोल्हापुर में 89 वर्ष की आयु में निधन मुख्यमंत्री ने दो महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा वितरित किए भाजपा में आदिवासी नेता उपेक्षित और पीड़ित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दुर्घटना मृत्यु पर मिलेगी पांच लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने विभागों को भर्ती प्रक्रिया के लिए त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश मुख्यमंत्री बघेल करेंगे छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित जोगी कांग्रेस ने किया सदस्यता महाभियान की शुरुआत एसईसीएल दीपका खदान में कलिंगा नामक निजी कम्पनी के बाउंसर की गुंडई, ड्राइवर का फोड़ा सिर श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का दिन मई दिवस : मुख्यमंत्री बघेल