महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली SUV बोलेरो की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई कीमतों को कंपनी ने तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है। सबसे बड़ा इजाफा महिंद्रा बोलेरो में किया गया है।
महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली SUV बोलेरो की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई कीमतों को कंपनी ने तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है। कंपनी ने बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों की कीमतों में इजाफा किया है। अब ग्राहकों को ये SUV खरीदने के लिए 31 हजार रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। सबसे बड़ा इजाफा महिंद्रा बोलेरो में किया गया है। वहीं, बोलेरो नियो की कीमतों में 15 हजार रुपए का इजाफा किया गया है। बता दें कि बोलेरो के 3 वैरिएंट और बोलेरो नियो के 5 वैरिएंट आते हैं। चलिए जल्दी से इस SUV के सभी वैरिएंट की नई कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही देखते हैं पुरानी कीमतों की तुलना में आपको कितने रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
महिंद्रा के लिए बोलेरो पिछले कई महीनों से सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है। फरवरी में इसकी 9,782 यूनिट बिकी थीं। पिछले 6 महीने के सेल्स डेटा पर नजर डालें तो सितंबर में 8,108 यूनिट, अक्टूबर में 8,772 यूनिट, नवंबर में 7,984 यूनिट, दिसंबर में 7,311 यूनिट और जनवरी में इसकी 8,574 यूनिट बिकी थीं। कुल मिलाकर इसकी 6 महीने के दौरान 50,531 यूनिट बिकी हैं। यानी औसतन हर महीने इसकी 8,421 यूनिट बिकी रही हैं। इसके सामने स्कॉर्पियो, थार, XUV300, XUV700 जैसे मॉडल की सेल्स काफी कम है।