कांकेर/रायपुर, ।शुक्रवार की दोपहर बाद जगदलपुर से रायपुर जा रही बस के केशकाल घाटी में ब्रेक फेल होने पर चट्टान से टकरा जाने पर से 21 सवारी घायल हो गए।17 यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। वहीं चार को गंभीर चोंटे आईं हैं।
गश्त पर निकले सी आर पी एफ के जवानों ने घायलों की मदद की है। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल रेफर किया गया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस शुक्रवार की सुबह जगदलपुर से राजधानी रायपुर के लिए निकली थी। बस में करीब 30-35 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस जब कोंडागांव जिले के केशकाल घाट पहुंची तो नीचे उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया।चालक ने बाइक वाले को बचाने की कोशिश में स्टेयरिंग को चट्टान की तरफ घुमा दिया। जिससे बस चट्टान से टकरा गई। ड्राइवर की तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक अंदर ही फंसा रहा। 17 यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। वहीं चार यात्रियों को गंभीर चोंटे आईं हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल एवं कांकेर के जिला अस्पताल भेजा गया।केशकाल के खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चार की स्थिति हड्डी टूटने से गंभीर है। वहीं बाकी 17 मरीजों की स्थिति सामान्य हैं। हादसे में ड्राइवर को कमर से नीचे के हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही अन्य लोगों को सिर, हाथ, पैर समेत कमर में चोट आई है।
