तार्रीभरदा| शुक्रवार को जंगल से लकड़ी लाने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हितेकसा निवासी अग्रहिजराम ठाकुर (40) हितेकसा से करियाटोला जंगल में लकड़ी लेने गया था। तभी अचानक एक भालू ने अग्रहिजराम ठाकुर पर हमला कर दिया। मुंह, गाल सहित शरीर के विभिन्न हिस्से को नोंच दिया है। वहीं दाएं तरफ आंख को बाहर निकाल लिया है। किसी तरह से जंगल से जान बचाकर भागा और गांव पहुंचा। जिसके बाद अग्रहिज ठाकुर को धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। सरपंच भूपेश कुमार हिरवानी ने बताया कि मरीज की हालात अभी ठीक है।
Add A Comment