राजनांदगांव / सरयूपारीय महिला ब्राह्मण समाज राजनांदगांव ने बसंत पंचमी पर श्रीरामायण प्रचारक समिति भवन में सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया। शकुन तिवारी की अध्यक्षता में 15 ब्राह्मण कुमारों को यज्ञोपवित धारण करवाया गया। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, नीलू शर्मा, देवेन्द्र चौबे, दीपक जोशी, अभय पांडेय, कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, पत्रकार अशोक पांडे, राजेन्द्र तिवारी, रामायण समिति अध्यक्ष मिथलेश शुक्ला, समाज अध्यक्ष शरद तिवारी, अशोक शुक्ला, पोषण शुक्ला आदि बटुकों को आशीर्वाद दिया।
जिन बटुकों का यज्ञोपवित (उपनयन संस्कार) हुआ उनमें आदर्श तिवारी, आर्यन शर्मा, अभिनव शर्मा, शौर्य शर्मा, मोक्ष द्विवेदी, अंश दुबे, आशू शर्मा, अक्षत शर्मा, श्लोक तिवारी, तुषार तिवारी, सिद्धांत तिवारी, नीरज तिवार, आशुतोष तिवारी, आयुष तिवारी, अविचल दुबे शामिल हैं। महिला मंडल सचिव वंदना तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में बटुकों के लिए खड़ाऊ और पगड़ी की व्यवस्था संस्था ने की। वंदना तिवारी ने बताया कि सामूहिक रुप से यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन विगत दस वर्षों से चल रहा है। कोरोनाकाल में दो वर्षों तक यह संभव नहीं हो पाया था।