भोपाल,। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए स्वामी रामभद्राचार्य के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य को बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुलजार को भी बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार : 2023 के लिए जगदगुरू रामभद्राचार्य जी के साथ ही सिने निर्देशक और गीतकार गुलजार का चयन भी हुआ है।
Add A Comment