भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मनोहर जोशी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। देश और महाराष्ट्र की सेवा के लिए आप आजीवन कार्यरत रहे। आपका अवसान महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।