भोपाल,। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि अजीज कुरैशी का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने भोपाल के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वर्गीय अजीज कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे थे। उनके सम्मान में भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शाम को आदेश जारी किए हैं।