Author: Amuly Bharat

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मनोहर जोशी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। देश और महाराष्ट्र की सेवा के लिए आप आजीवन कार्यरत रहे। आपका अवसान महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

Read More

भोपाल,। भदभदा झुग्गी बस्ती पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। आज 129 घरों को गिराया जाना है, जिसके लिए प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इधर, परीक्षाओं के दौरान प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मानव अधिकार आयोग जाने की बात कही है। भोपाल में होटल ताज के ठीक सामने भदभदा बस्ती में चल रही कार्रवाई के दौरान बीते दो दिनों में 139 घर हटा दिए गए हैं। आज तीसरे दिन शुक्रवार को 129 घर और गिराए जाने हैं। लोगों…

Read More

भोपाल। बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लूट की बड़ी वारदात हो गई। अज्ञात बदमाश कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो मैनेजर के घर में घुसे और मारपीट कर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने चाकू की नोंक पर जेवर और नगदी लूट लिए तथा डिपो मैनेजर की कार लेकर भाग निकले। कार से भागे बदमाशों की आखिरी लोकेशन पुलिस को धार के समीप मिली है। लुटेरे यहां कार छोड़कर भाग गए हैं। उनके पीछे पुलिस की टीम निकल चुकी हैं। बदमाश कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक…

Read More

अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं। डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। करियर के दौरान शाहिद को धूम्रपान की आदत लग गई लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए स्मोकिंग छोड़ दी। इसकी वजह भी उतनी ही खास है। एक इंटरव्यू में शाहिद ने सिगरेट छोड़ने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बेटी से छुपकर धूम्रपान करता था और इसीलिए मैंने धूम्रपान छोड़ने का फैसला किया। एक दिन जब मैं अपनी बेटी…

Read More

प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए कलाकार सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कलाकारों के फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें धमकाने और पैसे वसूलने का काम किया जाता है। इसलिए कलाकार संकट में हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ। हालांकि अब यह बात सामने आई है कि एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन ने…

Read More

जबलपुर,। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन द्वारा 200 से अधिक वेयरहाउस को ब्लैक लिस्टेड किया है। इसमें जबलपुर के 38 से अधिक वेयरहाउस शामिल हैं। यह वेयरहाउस मनमानी कर जानबूझकर अनाज खराब करने एवं उचित व्यवस्था न करने को लेकर चर्चा में रहे। इन वेयरहाउस में गोदाम पर उपार्जन केंद्र खोलने और भंडारण करने पर लोग लगाई गई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि भारतीय खाद्य निगम को इन वेयरहाउस संचालकों ने पूर्व में बाधा उत्पन्न की थी| ज्ञात हो की गेहूं के भंडारण करते समय प्रदेश के कई वेयरहाउस ने सहयोग नहीं किया था…

Read More

उज्जैन,। ग्राम डेलची थाना माकड़ौन में रहने वाली 18 वर्षीय युवती उज्जैन के जीडीसी कॉलेज में बीए की छात्रा है और होस्टल में रहती थी। 16 फरवरी को उसके दोस्तों ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और चिंतामण गणेश मंदिर ले जाकर एक युवक से शादी करा दी, जिसका वीडियो भी बनाया। छात्रा ने घर लौटकर सल्फास खा ली। उसका प्रायवेट अस्पताल में उपचार हुआ। माधव नगर पुलिस ने मामले में सहेली सहित आधा दर्जन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read More

पन्ना, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय पर आज हीरा नीलामी का दूसरा दिन था। निर्धारित समय के अनुसार आज पुनः हीरे की नीलामी का कार्य शुरू हुआ। नीलामी के दूसरे दिन 50 लाख रुपये के हीरे बिके।

Read More

भोपाल,  पूज्य परम संत बाबा उमाकान्त जी महाराज के आदेश से उनके प्रेमी भक्तों के द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों से जीव जागरण धर्म शोभा यात्राएं राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में गुरूवार को पहुंची। यहां पर सेवादारों द्वारा बाहर से आने वाले गुरू भक्तों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्थाएं की गई हैं।

Read More