• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस और डायल-112 ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 सितम्बर 2026,  08:18 PM IST
  • 102
तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस और डायल-112 ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Image after paragraph

दुर्ग/उतई। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच कोकड़ी नाला पुल पर पानी का बहाव अचानक बढ़ जाने से मोटरसाइकिल सवार युवक बहकर एक पेड़ के सहारे फंस गया। युवक ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी स्थिति की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही उतई पुलिस एवं डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल पर बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज हो गया। तेज बहाव की चपेट में आने से लोकेश्वर मोटरसाइकिल सहित बह गए। बहते हुए किसी तरह एक पेड़ के सहारे पहुंचकर उन्होंने उसे पकड़ लिया और तेज बहाव के बीच वहीं फंस गए।
स्थिति गंभीर होने पर लोकेश्वर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपने फंसे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार सहित पुलिस टीम और डायल-112 टीम तत्काल कोकड़ी नाला पुल के पास पहुंची।
पुलिस टीम ने मौके की स्थिति का आकलन करने के बाद सावधानीपूर्वक युवक तक पहुंच बनाई। इसके बाद उसे पेड़ के सहारे से सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेस्क्यू टीम की रही अहम भूमिका
रेस्क्यू कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक राजीव दुबे, दीपक जॉन एवं डायल-112 के चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में पुल या नाला पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 को सूचना दें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter