दुर्ग। थाना भिलाई नगर परिसर में लंबे समय से जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने MSTC (Metal Scrap Trading Corporation Limited) के ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी कराई। नीलामी में तीन लॉट रखे गए, जिनसे कुल 12 लाख 26 हजार 950 रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में लंबे समय से जप्त एवं लावारिस अवस्था में पड़े वाहनों के नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में रखे 343 दोपहिया वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद MSTC के ई-ऑक्शन पोर्टल पर ऑनलाइन नीलामी कराई गई।
MSTC की बिड शीट के अनुसार तीनों लॉट से क्रमशः 4,24,514 रुपये, 4,11,054 रुपये और 3,91,382 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार नीलामी से कुल 12,26,950 रुपये की राशि प्राप्त हुई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई। प्राप्त राशि को नियमानुसार शासन के खाते में जमा कराया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि थाना भिलाई नगर में शेष लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण एवं नीलामी की प्रक्रिया भी आगे जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं थाना भिलाई नगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा वाहनों के निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजी एवं वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही MSTC ई-ऑक्शन प्रक्रिया का समन्वय किया गया।
-वाहनों के दस्तावेज सुरक्षित रखने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपने वाहनों के पंजीयन एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि वाहन खरीदते या बेचते समय दस्तावेजों और वाहन के स्वामित्व का विधिवत सत्यापन किया जाए। किसी लावारिस या संदिग्ध वाहन की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचना देकर पुलिस कार्रवाई में सहयोग करें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment