• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अक्टूबर 2026,  08:25 PM IST
  • 286
भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

*दुर्ग।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा *"भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस"* के रूप में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।Image after paragraph

जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष *श्री धीरज बाकलीवाल जी की विशेष उपस्थिति* एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *श्री अलताफ अहमद जी के नेतृत्व* में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, लोकतंत्र की आवाज को बुलंद कर रहे जननायक *श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों* के साथ दिल्ली में हुए बर्बरतापूर्ण दुर्व्यवहार के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

आज शाम ठीक *4:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग* से विरोध रैली प्रारंभ हुई। रैली *शनिचरी बाजार चौक, पांच कंदील, गवलीपारा* के मुख्य मार्गों से होते हुए नारेबाजी के साथ *गांधी चौक* पहुंची।

गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने *केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन* कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान "लोकतंत्र की हत्या बंद करो", "तानाशाही नहीं चलेगी" के नारे लगाए गए।

श्री धीरज बाकलीवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री अलताफ अहमद ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रेमलता साहू, अजय शर्मा,संजय बत्रा,दुष्यंत देवांगन,विजय चंद्राकर,राहुल शर्मा,आनंद कपूर ताम्रकार,गुरुदीप भाटिया,बृजलाल पटेल,निकिता मिलिंद,नीता कश्यप,देव सिन्हा, गणेश सोनी,सुरेंद्र सिंह राजपूत, नासिर खोखर,शाहिद खान,सुशील भारद्वाज,फिरोज खान,नंदकिशोर शर्मा,लिखन साहू,हेमंत तिवारी, जगमोहन ढीमर,मुकेश साहू,भूपेंद्र भीमसेन,ईश्वर साहू,अख्तर चौहान अक्की,अली असगर,रवि कोरिया राजकुमार वर्मा,शानू खान,चिराग शर्मा,आयुष शर्मा,निता कश्यप, मनीष सोनवानी,अभिनव बघेल, अली असगर,अशोक मेहरा,शिशिर कसार,नरेंद्र सोनकर,डॉ भूपेंद्र वर्मा,रफीक खान,प्रियांशु शर्मा,हितेश सेन,तिलक राजपूत,मध्य ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter