BJP की सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे ‘पाखंड’ करार दिया है। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से इन खुलासों को रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया।
बांसुरी स्वराज ने कहा, “JNU के पूर्व प्रोफेसर और मौजूदा कांग्रेस सांसद पर महिला छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और अनुचित शारीरिक स्पर्श करने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्वराज ने कहा कि ऐसे आरोप किसी भी व्यक्ति की आत्मा को झकझोर कर रख देने वाले हैं।
आरोपों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि सांसद पर छात्राओं का अकादमिक मूल्यांकन (असेसमेंट) बेहद अनैतिक तरीके से करने का आरोप है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कांग्रेस सांसद महिला छात्राओं को देर रात अपने घर बुलाकर असेसमेंट करते थे और एक मौखिक परीक्षा (Viva) तो रात 11:40 बजे तक ली गई थी। इसके अलावा क्लासरूम में भी यौन रूप से अनुचित आचरण के आरोप लगे हैं, जो बेहद गंभीर मामला है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए बांसुरी स्वराज ने पूछा कि क्या महिलाओं के अधिकारों और ‘स्मैश द पैट्रियार्की’ (पितृसत्ता को खत्म करने) की बात केवल राजनीतिक जुमलेबाजी है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए नारीवाद केवल एक हैशटैग से शुरू होता है और जवाबदेही की दहलीज पर आकर खत्म हो जाता है। यह घटनाक्रम कांग्रेस के दोहरे रवैये को पूरी तरह उजागर करता है।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की खामोशी पर सवाल उठाते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि मई में आरोप सामने आने के बावजूद और हालिया खुलासों के बाद भी राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने चुप्पी साध रखी है।
उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सच में पितृसत्ता के खिलाफ हैं, तो उन्हें इन 11 पीड़ित छात्राओं के पक्ष में खड़े होना चाहिए और अपनी पार्टी के सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment