• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
डिनर या लंच में बनाएं चटपटी मूली की भुजिया, देसी स्वाद के लिए यहां पढ़ें रेसिपी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अक्टूबर 2026,  04:31 PM IST
  • 69
डिनर या लंच में बनाएं चटपटी मूली की भुजिया, देसी स्वाद के लिए यहां पढ़ें रेसिपी

हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। हरी सब्जियों में सामान्य तौर पर पालक, मेथी, पत्तागोभी, भिंडी और बीन्स को खाया जाता है। इसके अलावा मूली को भी कई लोग खाना पसंद करते हैं। इसे ज्यादातर लोग सलाद, पराठे या सब्जी के रूप में खाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग इसके पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप मूली और उसके पत्तों को डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसकी भुजिया बना सकते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होती है और लंच या डिनर के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

कुछ लोगों को मूली की सामान्य सब्जी का स्वाद पसंद नहीं आता है। मगर इसे हरे पत्तों और विभिन्न मसालों के साथ बनाया जाए, तो इसका जायका मजेदार हो सकता है। मूली में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन होता है, इसलिए यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

सामग्री

मूली- 400-500 ग्राम
सौंफ पाउडर- एक चम्मच
धनिया पाउडर- एक चम्मच
जीरा- एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
कलौंजी- आधा चम्मच
अदरक- एक इंच
अजवाइन- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले मूली और उसके पत्तों को अच्छे से धो लें। दोनों को काटकर अलग-अलग बर्तन में रखें। मूली के टुकड़ों पर हल्का सा नमक छिड़कें और कुछ देर के लिए ढक कर रख दें, ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए। अब इनके ऊपर हल्का सा तेल छिड़क कर सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें। इन्हें हाथ से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सभी मसाले मूली के टुकड़ों में रच जाएं। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा तथा कलौंजी हल्का सा भुने लें। इसके बाद कूटा हुआ अदरक इसमें डालें और खुशबू आने तक भूनें। फिर मूली के टुकड़ों को इसमें डाल दें और धीमी आंच पर दो-तीन मिनट तक पकाएं। इसके बाद बारीक कटे हुए पत्ते इसमें डालें और धीमी आंच पर चार-पांच मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि बीच-बीच में इसे चम्मच से चलाते रहें, ताकि यह तले से न चिपके। इसके बाद कसूरी मेथी तथा हरा धनिया इसमें डालें और अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच बंद कर दें। इसे चपाती, ब्रेड या नान के साथ परोसा जा सकता है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter