भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राष्ट्रीय आयोग द्वारा अनुमोदित एलाइड एंड हेल्थकेयर पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को संबद्धता और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने को कहा है।
आधुनिक चिकित्सा के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 16 अक्टूबर को वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए सह-चिकित्सीय क्षेत्र में दक्ष और प्रशिक्षित मानव संसाधन जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय एलाइड एंड हेल्थकेयर आयोग के अंतरिम दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए अनुमोदित पाठ्यक्रमों को मध्यप्रदेश में शुरू करने के निर्देश दिए। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
पाठ्यक्रमों में एकरूपता लाने पर जोर
राष्ट्रीय आयोग ने सह-चिकित्सीय क्षेत्र में प्रशिक्षण के स्तर को बेहतर बनाने, आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और देशभर में पाठ्यक्रमों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश में इन पाठ्यक्रमों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सरकार का जोर समय पर संबद्धता और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नए शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने पर है।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिंह, एलाइड काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, एलाइड काउंसिल के सचिव डॉ. शेलोज जोशी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment