• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या: खंडहर में मिला शव, रात 8 बजे घर से निकली थी मासूम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2026,  02:57 PM IST
  • 119
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे खंडहर में मिला। बच्ची गुरुवार रात घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शव मिला। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर में मिला। मृतका बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, वह गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर रात परिजनों ने बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे खंडहर में मिला शव

जानकारी के अनुसार, बच्ची का शव बैरागढ़ में कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक सुनसान खंडहर में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस बच्ची की मौत से जुड़े घटनाक्रम और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

रात 8 बजे घर से निकली थी बच्ची

परिजनों के अनुसार, बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने देर रात बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter