• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
मासूम बेटे को सिगरेट से दागती थी सगी मां
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 अक्टूबर 2026,  02:55 PM IST
  • 76
मासूम बेटे को सिगरेट से दागती थी सगी मां, तोड़ दी हाथ, गुस्से में देती थी अमानवीय सजा, सौतेला बाप भी था साथ!

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मां बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, तरुण नगर में एक कलयुगी मां अपनी तीन बच्चों से मारपीट करती थी और उन्हें खाना तक भी नहीं देती थी। बताया जा रहा है कि सगी मां अन्नू देवी पासवान और सौतेला पिता राजा दीप बच्चों से मारपीट किया। फ़िलहाल मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं राजा फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नक्शे देखें

रोहित का हाथ हुआ फ्रैक्चर

मिली जानकारी के मुताबिक, अन्नू अपने पति राजा के साथ तरुण नगर में किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि पहले पति से उसके तीन बच्चे समीर (8), लक्ष्मी (6) और रोहित (3) हैं। वहीं बीती 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बेटी लक्ष्मी रोते हुए घर से बाहर आई। उसने मोहल्लेवालों को बताया कि राजा ने उसके भाई रोहित को बुरी तरह पीटा है। जिससे तीन साल के रोहित का हाथ फ्रैक्चर हो गया। चेहरे और आंख में भी गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं मां पर मासूम को सिगरेट से दागने का भी आरोप है। घायल रोहित का अस्पताल में इलाज जारी है।

सौतेला बाप राजा फरार

जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो अजू पड़ोसियों को धमकाने लगी। इसके बाद लोगों ने ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मासूम का सौतेला बाप राजा फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter