• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल का स्वागत किया सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब ने
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 अक्टूबर 2026,  12:45 PM IST
  • 160
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल का स्वागत किया सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब ने

*दुर्ग नवनिर्माण समिति के संरक्षक एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष व पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल के द्वारा आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन के लिये, सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग ने किया सम्मान*

 

दुर्ग। दुर्ग नवनिर्माण समिति के संरक्षक एवं शहर के पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी के नेतृत्व में दुर्ग में आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव का सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस गरबा उत्सव में शहर के हजारों युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संपूर्ण आयोजन में अनुशासन, सुरक्षा और भव्यता का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी शहरवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। दुर्ग की संस्कृति और परंपरा को एक नया मंच देने के लिए श्री बाकलीवाल जी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की सफलता और उत्कृष्ट प्रबंधन को देखते हुए *सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब, दुर्ग* द्वारा सांई मंदिर समिति कसारीडीह दुर्ग के अध्यक्ष श्री धनेंद्र चंदेल एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन देवांगन एवं सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब दुर्ग के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने *श्री धीरज बाकलीवाल जी* का शाल श्रीफल प्रतीकचिन्ह देकर सम्मान किया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री बाकलीवाल जी एवं उनकी पूरी टीम ने दुर्ग में सांस्कृतिक आयोजन की एक नई मिसाल पेश की है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में संस्कृति के प्रति जुड़ाव और शहर में सामाजिक एकता को बल मिलता है।

इस अवसर पर श्री धीरज बाकलीवाल ने सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग के लोगों का प्यार और सहयोग ही उनकी ताकत है। वे भविष्य में भी दुर्ग के नवनिर्माण और सांस्कृतिक उत्थान के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।

सम्मान समारोह में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,सांई मंदिर समिति कसारीडीह के अध्यक्ष धनेंद्र चंदेल वरिष्ठ पत्रकार पवन देवांगन दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अनूप पाटिल,सी पी शर्मा, किसान नेता कल्याण सिंह ठाकुर, राकेश दुबे, भोजराज यादव,भावेंद्र चंद्राकर, पवन राय, ईश्वर साहू,अली असगर, सोनी जी, मोहम्मद उस्मानी,युवा कांग्रेस के नेता मनीष सोनवानी,अमित सिंह,हरिओम सहित सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter