• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक, बीएसपी ने किया खंडन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 अक्टूबर 2026,  07:57 PM IST
  • 305
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक, बीएसपी ने किया खंडन इस्पात मंत्रालय और PIB फैक्ट चेक इकाई ने दावों को बताया झूठा, अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | छत्तीसगढ़
रायपुर/भिलाई, 18 अक्टूबर 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य एवं भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों का खंडन किया है। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया है।
अफवाहों से बचने की अपील
भिलाई इस्पात संयंत्र ने कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें। किसी भी सूचना को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर साझा करने से पहले आधिकारिक एवं प्रमाणित स्रोतों से उसकी पुष्टि करने का आग्रह किया गया है।
छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान है बीएसपी
भिलाई इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, गौरव और औद्योगिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्थापना के बाद से ही संयंत्र ने राज्य के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। इसके माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, सहायक उद्योगों को बढ़ावा मिला है और हजारों परिवारों की आजीविका को सहारा मिला है।
देश के इस्पात क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रमुख इकाई के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र देश के इस्पात उत्पादन और औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने में निरंतर योगदान दे रहा है।
संयंत्र प्रबंधन ने लोगों से सतर्क रहने और भ्रामक सूचनाओं को फैलाने से बचने की अपील की है। ऐसी खबरों से कर्मचारियों, उनके परिवारों और आम जनता के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए किसी भी दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करना जरूरी है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter