? ब्रेकिंग न्यूज़ | दुर्ग-भिलाई ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज
मो 9993590905,7000489995
CM के दौरे से पहले महिलाओं का हल्लाबोल! बायोगैस प्लांट के विरोध में धरना, खेरधा पर प्रदर्शन की रणनीति ने खींचा ध्यान
नारधा और बानबरत की नजदीकी, खेरधा से सीधा आवागमन—आखिर महिलाओं ने इसी जगह को विरोध के लिए क्यों चुना?

दुर्ग। जिले में प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस (बायो-CNG) प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज बानबरत दौरे से कुछ घंटे पहले ही प्लांट के विरोध में सैकड़ों महिलाएं धरने पर बैठ गईं।

खेरधा और बानबरत की भौगोलिक नजदीकी और खेरधा का सीधा संपर्क इस पूरे घटनाक्रम को खास बना रहा है। भिलाई क्षेत्र से खेरधा और बानबरत पहुंचने के लिए खेरधा महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में महिलाओं ने इसी इलाके में धरना देकर विरोध दर्ज कराने का रास्ता क्यों चुना, यह चर्चा का विषय बन गया है।
मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले हुए इस प्रदर्शन ने प्रशासन के सामने ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से सुनने की चुनौती खड़ी कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या ग्रामीणों की मांगों पर जिम्मेदार अधिकारी पहल करेंगे और बायोगैस प्लांट को लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे ?
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment