रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में की गई टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी को कांग्रेस की राजनीतिक सोच और संस्कारों के गिरते स्तर का प्रमाण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक विरोध करते-करते कांग्रेस अब उनके दिवंगत पिता को भी निशाना बनाने लगी है। उनके मुताबिक यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है।
'राजनीतिक विरोध की भी एक सीमा होती है'
सीएम श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध के नाम पर कांग्रेस जिस स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाओं को भी पार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस की ऐसी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। उनके मुताबिक जब भी कांग्रेस ने इस तरह की भाषा का सहारा लिया है, जनता ने उसे अपने तरीके से जवाब दिया है।
खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनकी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता के दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस की 'गिरी हुई सोच' और 'संस्कारहीन राजनीति' का खुला प्रमाण बताया। सीएम श्री साय ने यह भी कहा कि जनता ऐसी राजनीति को न तो भूलने वाली है और न ही स्वीकार करने वाली है। उन्होंने दावा किया कि समय आने पर जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ऐसी राजनीति का जवाब देगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment